एक्सप्लोरर

गजब है...न्यूयॉर्क की सड़क पर निकली इंडियन बारात तो ट्रैफिक हो गया जाम, यूजर्स बोले-फूफा कहां है?

वीडियो में देख जा सकता है कि डीजे की बीट्स पर एकसाथ 400 बाराती डांस कर रहे हैं. वीडियो में ढोल-नगाड़े से लेकर सारा इंतजाम है और न्यूयॉर्क की वाल स्ट्रीट पूरी तरह जाम है.

भारत में शादी की चर्चा हो और बारात का जिक्र न हो तो मामला कुछ अधूरा रह जाता है. दरअसल, हमारे यहां बिना बारात और बाराती शादी पूरी नहीं होती. जब तक बारात की वजह से ट्रैफिक जाम न हो जाए, डांस करते-करते बारातियों के चेहरे पर 12 बजे हुए न दिखाई दें, तब तक मजा नहीं आता है. भारत में तो आपने ऐसी कई बारात देखी होंगी, लेकिन क्या आपने विदेश में बारात निकलते देखी है? 

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जहां 400 बारातियों ने सड़क पर ऐसा तहलका मचाया कि सड़क ही जाम हो गई. वायरल हो रहा वीडियो न्यूयॉर्क की वॉल स्ट्रीट का है, जहां एक बारात के चलते ट्रैफिक तक रोक दिया गया. वायरल वीडियो में वॉल स्ट्रीट पर एक साथ 400 लोग डीजे की बीट्स पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं. यह नजारा आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देगा. 

कुर्ते-पायजामे में एकसाथ उतरे 400 लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो में देख जा सकता है कि डीजे की बीट्स पर एकसाथ 400 बाराती डांस कर रहे हैं. वीडियो में ढोल-नगाड़े से लेकर सारा इंतजाम है. djajmumbai नाम के इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट किए गए इस वीडियो में लिखा गया है कि "400 लोगों की बारात के लिए वॉल स्ट्रीट को बंद कर दिया, ये किसने सोचा होगा? निश्चित तौर पर यह जीवन में एक बार होने वाला जादू है." सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, बारात में फूफा नजर नहीं आ रहे हैं? 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DJ AJ (@djajmumbai)

यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स

सोशल मीडिया पर जैसे ही वॉल स्ट्रीट पर बारात का यह वीडियो वायरल हुआ, यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे. एक यूजर ने लिखा, क्या आपने इसके लिए कोई स्पेशल परमीशन ली थी. एक यूजर ने लिखा, यह निश्चित तौर पर उत्तर भारत के लोगों का व्यवहार है. एक यूजर ने लिखा, चाहे जितने अमीर हो जाएं, नाचेंगे तो सड़क पर ही. एक यूजर ने लिखा, तभी ट्रंप इन लोगों को डिपोर्ट कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: ड्राई स्टेट गुजरात की सड़कों पर अचानक बहने लगी शराब, वीडियो देख टूट जाएंगे कई बेवड़ों के दिल

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Police Station Viral Video: अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1000 रुपये, अब ढूंढकर लौटाए पूरे 25 हजार; रो पड़ा पुराना यार
35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1000 रुपये, अब ढूंढकर लौटाए पूरे 25 हजार; रो पड़ा पुराना यार

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget