एक्सप्लोरर

पुलवामा से लेकर पहलगाम तक, हर आतंकी हमले का बदला- सेना की तरफ से जारी वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर पुलवामा से लेकर पहलगाम तक के हमलों और उसके मुंहतोड़ जवाब का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे खुद भारतीय सेना ने जारी किया है.

Trending Video: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में करीब 27 लोगों की मौत हो गई तो वहीं कई लोग घायल हो गए. जिसके बाद देश के लोगों में गुस्सा था और लोग पाकिस्तान से बदला लेने की लगातार मांग कर रहे थे. जिसके बाद भारतीय सेना ने हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर धावा बोल दिया और उसे नाम दिया ऑपरेशन सिंदूर. इस ऑपरेशन के तहत भारत और पाक के बीच तनाव चरम पर रहा और भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. अब सोशल मीडिया पर पुलवामा से लेकर पहलगाम तक के हमलों और उसके मुंहतोड़ जवाब का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे खुद भारतीय सेना ने जारी किया है.

भारतीय सेना ने दिखाया अपने शौर्य का नमूना

पाकिस्तान हर बार भारत की पीठ पर छुरा घोंपते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है. पाक की नापाक हरकतों ने पूरी दुनिया में उसकी नाक कटवाई है. बावजूद उसके पाकिस्तान अपनी नीच और औछी हरकतों से बाज नहीं आता. लेकिन इन हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना हमेशा तैयार रहती है. दुश्मन के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देना भारतीय सेना के लिए कोई नई बात नहीं है. इसी कड़ी में एक वीडियो इंडियन आर्मी की ओर से जारी किया गया जिसमें पुलवामा से लेकर पहलगाम और तमाम आतंकी हमलों का जवाब देते हुए सेना के ऑपरेशन की छोटी सी झलक देखने को मिली है.

सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय सेना ने उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान से बदला लिया, तो वहीं पुलवामा में हुए हमले का भी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया जिसे वीडियो में साफतौर पर दिखाया गया है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किए गए ऑपरेशन सिंदूर को भी भारतीय सेना ने बखूबी अंजाम दिया जिसे वायरल वीडियो में देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा...जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 

यूजर्स ने कहा, भारतीय सेना पर पूरा भरोसा

वीडियो को ADG PI - INDIAN ARMY एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भारतीय सेना को सबूत देने की जरूरत नहीं. हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है. एक और यूजर ने लिखा...कुछ भी हो, भारतीय सेना अपनी जान की परवाह किए बगैर देश के लिए हमेशा लड़ती रहती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भारत जिंदाबाद, हिंद की सेना जिंदाबाद.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
डिलीवरी बॉय को मिली फ्री स्कूटी, अनंत अंबानी का तोहफा देख बहाए आंसू
डिलीवरी बॉय को मिली फ्री स्कूटी, अनंत अंबानी का तोहफा देख बहाए आंसू
ये पाप है... बीवी के हाथ बांधकर पति ने दिखा-दिखाकर खाए गोलगप्पे, देखें वीडियो
ये पाप है... बीवी के हाथ बांधकर पति ने दिखा-दिखाकर खाए गोलगप्पे, देखें वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?

Embed widget