एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान के लोगों की सोच में ज्यादा फर्क नहीं, जानें- साल 2023 की सर्च लिस्ट में कौन-कौन सी चीजें रहीं कॉमन?

Year Ender 2023: इस साल पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया स्टार अलीज़ा सहर चर्चा में रहीं. वहीं, भारत में कियारा आडवाणी और शुभमन गिल को लोगों ने जमकर सर्च किया.

India Pakistan People Common Search in 2023 On Google: हिंदुस्तान और पाकिस्तान के लोगों के बीच बहुत सी बातें ऐसी हैं, जो कॉमन है. हाल ही में सर्च इंजन Google ने देश-दर-देश ये डेटा शेयर किया है, जिसमें ये जानकारी सामने आई है. गूगल ने साल 2023 में विभिन्न देशों में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में भारत और पाकिस्तान के लिए बहुत सी समानताएं देखने को मिली हैं. गूगल ने डेटा जारी कर बताया है कि दोनों देशों के लोगों में सबसे ज्यादा किन किन चीजों में दिलचस्पी थी. 

डेटा के मुताबिक, इस साल पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया स्टार अलीज़ा सहर चर्चा में रहीं. इसके अलावा, हरीम शाह को भी लोगों ने खूब सर्च किया. वहीं, भारत में कियारा आडवाणी और शुभमन गिल को लोगों ने जमकर सर्च किया. वर्ल्ड कप को लेकर भारत-पाक के लोगों में काफी दिलचस्पी दिखी. पाक में जहां वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, पाकिस्तान सुपर लीग और एशिया कप को खूब सर्च किया गया. वहीं, भारत में वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले को खूब सर्च किया गया.

पाकिस्तान और भारत में टेक्नोलॉजी की दुनिया में 'चैट जीपीटी' सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों में से एक थी. पाक के लोगों ने 'चैट जीपीटी का इस्तेमाल कैसे करें' सर्च किया, वहीं, भारतीयों ने 'चैट जीपीटी क्या है', 'चंद्रयान-3 क्या है' और इंस्टाग्राम पर थ्रेड्स क्या है', जैसी चीजें सर्च की.

भारत और पाकिस्तान के लोगों ने इजरायल और गाजा में युद्ध के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया. इसके अलावा, अक्षय कुमार और काजोल को भी खूब सर्च किया.

फिल्मों की लिस्ट में भारत और पाकिस्तान के लोगों ने कॉमन चीजें सर्च की. इसमें फिल्म ओप्पेन्हेइमेर, पठान, गदर-2 शामिल हैं.

ठीक इसी तरह, क्रिकेट जगत में सऊद शकील, शुभमन गिल, ग्लेन मैक्सवेल, हसीबुल्लाह खान, हरीम शाह,डेविड बेकहम, सूर्य कुमार यादव और ट्रेविस हेड को दोनों देशों के लोगों ने खूब सर्च किया.

भारत में टॉप सर्च में ये चीजें भी रहीं शामिल

भारत में इस साल चंद्रयान 3, कर्नाटक चुनाव के नतीजे, सतीश कौशिक, बजट-2023, तुर्किए भूकंप, अतीक अहमद, मणिपुर न्यूज़ और ओडिशा रेल हादसा भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया. 

ये भी पढ़ें-

दादी से मिलने जा रहा था 6 साल का बच्चा, एयरलाइंस की गलती से घर से 160 मील दूर उतरा, हैरान कर देगा मामला!

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
Dubai Pani Puri Price: दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best
दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget