एक्सप्लोरर

सामान रखने वाले भारत के झोले को इतने हजार में बेच रही अमेरिकी कंपनी, लोग भी हैरान

Viral News: जिस झोले को आप इग्नोर कर रहे हो, उसी को अमेरिका वाले सिर आंखों पर बैठा रहे हैं. जी हां, अमेरिका में लोग इस देसी झोले को स्टाइल स्टेटमेंट मानकर खरीद रहे हैं.

Trending News: अपने यहां तो झोला क्या चीज है, ये तो हर घर की शान है. सब्जी लानी हो, किराना उठाना हो, स्टेशन जाना हो या मामा के यहां पिकनिक. झोला हर मौके पर साथ रहता है. कभी-कभी तो ऐसा लगता है जैसे मां ने सबसे ज्यादा भरोसा ही झोले पर किया हो. बाजार जाओ तो दुकानदार कहते हैं, “भैया ले लो, झोला फ्री है.” और हम बड़े शान से उठा लेते हैं. न साइज का टेंशन, न स्टाइल का. काम का सच्चा साथी. लेकिन आजकल की नई जनरेशन है ना, उनको झोला हाथ में लेना 'फैशन क्राइम' लगता है. उन्हें लगता है कि झोला लेकर घूमना मतलब “कूल” नहीं रह गया. और फिर शुरू होती है झोले वाली मिमिक्री. रील्स बनती हैं, मीम्स वायरल होते हैं और झोला बन जाता है मजाक का कैरेक्टर.

अमेरिका में हजारों रुपये का मिल रहा भारतीय थैला!

मगर जनाब, अब सीना ठोक के बोलिए झोले की जय, क्योंकि जिस झोले को आप इग्नोर कर रहे हो, उसी को अमेरिका वाले सिर आंखों पर बैठा रहे हैं. जी हां, अमेरिका में लोग इस देसी झोले को स्टाइल स्टेटमेंट मानकर खरीद रहे हैं और वो भी सैकड़ों डॉलर में. वहां ये झोले कोई मुफ्त का सामान नहीं. ये है “इको-फ्रेंडली ट्रेंड.” भारत में जो झोला मुफ्त मिलता है, अमेरिका में वही ‘हैंडल विद केयर’ टाइप बुटीक में लटकाया जाता है.

उनके लिए ये सिर्फ थैला नहीं, लाइफस्टाइल आइटम है. नाम दे दिया — “Organic Tote Bag”! और कीमत? इतनी कि सुनकर आपका सब्जीवाला भी गश खा जाए. सुनने में थोड़ा मजाक लगेगा लेकिन बात पूरी सच्ची है .अमेरिका के एक नामी लग्जरी स्टोर नॉर्डस्ट्रॉम पर वही देसी झोला बिक रहा है और कीमत सुनकर तो भारतीयों की हंसी छूट रही है. 48 डॉलर. यानी अपने हिसाब से करीब 4100 रुपये.

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में कपल ने की ये गंदी हरकत, कैमरे में कैद हुआ सरेआम लिपलॉक का वीडियो

क्या अमेरिका बनेगा रे तू, बोले यूजर्स

सोशल मीडिया पर इसी थेले का एक स्क्रीन शॉट तेजी से वायरल हो रहा है जहां एक ऑनलाइन स्टोर पर इसकी कीमत बताई गई है. कीमत जानने के बाद इंटरनेट यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...हमारे यहां 50 रुपये में इससे दोगुनी साइज का मिल जाता है. एक और यूजर ने लिखा...यहां अमेरिका भारत से काफी पीछे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या अमेरिका बनेगा रे तू, एक थैला खुद से बना नहीं सकते.

यह भी पढ़ें: भाई खिड़की खोल लेते...एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब हुआ एसी तो ऐसे-ऐसे कमेंट करने लगे यूजर्स, वीडियो देख आ जाएगा पसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget