एक्सप्लोरर

Trending: कश्मीर में बना दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे, बर्फ की मेजों पर परोसा जाता है खाना, इस तारीख के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

Viral News: यहां एक बार में 40 लोग खाना खा सकते हैं. 25 लोगों ने दिन-रात एक कर इसे मात्र 64 दिनों में बनाकर खड़ा किया

Trending News: कश्मीर को यू हीं धरती का स्वर्ग नहीं कहा जाता, इस घाटी में हर वो चीज है जो आपको जन्नत का ऐहसास कराती है. चिनार के पेड़ों और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच, जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में अब दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे खुल गया है, जो यहां आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट में हाल ही में खोले गए इस इग्लू कैफे की ऊंचाई 37.5 फीट है. इग्लू के निर्माता सैयद वसीम शाह ने इसे दुनिया का अपनी तरह का सबसे बड़ा कैफे होने का दावा किया है.

स्विट्जरलैंड से मिली प्रेरणा
सैयद वसीम शाह ने बताया कुछ साल पहले मैंने स्विटजरलैंड में इस तरह का कॉन्सेप्ट देखा था, वहां इस तरह के होटल हैं. उन होटलों में खाने-पीने के साथ साथ सोने तक की व्यवस्था है. मैंने देखा कि गुलमर्ग में काफी बर्फ पड़ती है क्यों न यहां भी इस तरह का काम शुरू किया जाये. उन्होंने कहा कि इग्लू कैफे की शुरुआत उन्होंने पिछले साल की थी, साथ ही उन्होंने इसके एशिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे होने का दावा किया.

शाह ने कहा कि यह न केवल दुनिया का सबसे बड़ा, बल्कि सबसे ऊंचा इग्लू कैफे भी है. उन्होंने कहा कि इसी साल इसकी ऊंचाई को बढ़ाया गया है और अब इसकी ऊंचाई 37.5 फीट है जबकि इसका व्यास 44.5 फीट है. शाह ने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे स्विटजरलैंड में है जिसकी ऊंचाई 33.8 फीट और व्यास 42.4 फीट है. इसलिए यह उससे भी बड़ा है. शाह ने कहा कि पिछल साल इसमें केवल 4 टेबल थीं और एक बार में केवल 16 लोग खाना खा सकते थे, लेकिन इस साल टेबलों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई है.

कैफे में और क्या है खास
शाह ने कहा कि हमने इसे दो चरणों में एक सीढ़ी के साथ बनाया है. यहां एक बार में 40 लोग खाना खा सकते हैं. इसको बनाने में हमें पूरे 64 दिन लगे. 25 लोगों ने दिन रात एक कर इसे बनाया. उन्होंने कहा कि इसकी मोटाई 5 फीट है और हमें उम्मीद है कि यह 15 मार्च तक खड़ा रहेगा. इसके बाद गर्मियां आने पर इसे आमजन के लिए बंद कर दिया जाएगा. यह कैफे स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

यह भी पढ़ें:

Watch: ट्रक के केबिन पर चढ़ी गाय, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

Trending News: 22 साल की लड़की ने की 50 साल के शख्स से शादी, लोग समझते हैं बाप-बेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget