एक्सप्लोरर

पेशाब करने के लिए प्लेटफॉर्म पर खड़ी 'वंदे भारत' में चढ़ गया शख्स, लगा 6000 रुपये का चूना

हैदराबाद से अपने गृहनगर सिंगरौली जा रहे एक शख्स को प्लेटफॉर्म पर वंदे भारत ट्रेन खड़ी मिली. उसे टॉयलेट जाना था, इसलिए वो वंदे भारत में चढ़ गया. जब वो टॉयलेट करके बाहर आया तो उसके होश उड़ गए.

अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को जब कभी टॉयलेट लगती है तो वो अक्सर प्लेटफॉर्म पर खड़ी किसी दूसरी ट्रेन में शौचायल का इस्तेमाल करने के लिए चढ़ जाते हैं. आपने ऐसे कई किस्से सुने और अपनी आंखों से देखे भी होंगे. अब ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है. दरअसल हैदराबाद से अपने गृहनगर सिंगरौली जा रहे एक शख्स को प्लेटफॉर्म पर वंदे भारत ट्रेन खड़ी मिली. उसे टॉयलेट जाना था, इसलिए वो वंदे भारत में चढ़ गया. जब वो टॉयलेट करके बाहर आया तो दंग रह गया. क्योंकि वंदे भारत के दरवाजे बंद हो चुके थे और गाड़ी खुल चुकी थी.

शख्स का नाम अब्दुल कादिर है, जो अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली में स्थिति अपने गांव जा रहा था. अब्दुल अपनी पत्नी और एक 8 साल के बेटे के साथ हैदराबाद में रहता है, जहां उसकी एक ड्राई फ्रूट की शॉप है. उसकी एक ड्राई फ्रूट की दुकान हैदराबाद में भी है. ये परिवार हैदराबाद से भोपाल के लिए निकला था. 15 जुलाई की शाम को अब्दुल अपने परिवार के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचा था, जहां से उसे सिंगरौली के लिए एक दूसरी ट्रेन पकड़नी थी. 

टॉयलेट करने के लिए वंदे भारत में चढ़ा शख्स

वह प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर अपनी ट्रेन का इंतजार करने लगा. लेकिन तभी उसे टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस हुई. उसने कहीं और जाने के बजाय प्लेटफॉर्म पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन में टॉयलेट जाना बेहतर समझा. वह यही सोचकर अपने परिवार को प्लेटफॉर्म पर छोड़कर वंदे भारत ट्रेन में चढ़ गया. लेकिन जैसे ही अब्दुल टॉयलेट करके वापस आया, तो उसने देखा कि ट्रेन के दरवाजे बंद हो चुके हैं और ट्रेन चल चुकी है.  

6 हजार का लगा चूना

इसके बाद अब्दुल वंदे भारत के अलग-अलग बोगी में मौजूद टीटी और 4 पुलिस कर्मियों के पास गया और उनसे मदद की गुहार लगाई. लेकिन उन्होंने कहा कि ट्रेन के दरवाजे सिर्फ ड्राइवर ही खोल सकता है. अब्दुल ने ट्रेन के ड्राइवर के पास जाने की भी कोशिश की, लेकिन उसे ऐसा नहीं करने दिया गया. अंत में अब्दुल को बिना टिकट वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने के लिए 1,020 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा. सिर्फ इतना ही नहीं, भोपाल वापस जाने के लिए उसने उज्जैन से 750 रुपये में बस ली. फिर भोपाल से सिंगरौली जाने के लिए दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में जो टिकट बुक कराया था, उसको भी कैंसिल कराना पड़ा. कुल मिलाकर वंदे भारत ट्रेन में पेशाब करने की गलती करने की वजह से अब्दुल को 6,000 रुपये का चूना लग गया.

ये भी पढ़ें: Viral Video: नदी से आसमान तक जाती दिखी एक 'दिव्य रोशनी', 'कुदरत का करिश्मा' बताने लगे लोग, जानें क्या है सच्चाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget