एक्सप्लोरर

हाथी को लगी भूख तो सीधा सुपरमार्केट में मारी एंट्री.. सूंड से की शॉपिंग, वीडियो वायरल

ग्राहक हक्के-बक्के रह जाते हैं, कुछ तो डर के मारे बाहर भाग खड़े होते हैं और स्टाफ तो वहां से ऐसे गायब होता है जैसे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आते ही बच्चे. वीडियो देख आप भी हैरान रह जाएंगे.

सोचिए आप एक सुपरमार्केट में सामान खरीद रहे हैं, हाथ में शॉपिंग बैग है, दिमाग में डिस्काउंट चल रहा है और अचानक आपके सामने प्रकट होता है एक विशालकाय भूखा हाथी! जी हां, यह कोई जंगल सफारी या एनिमेटेड फिल्म का सीन नहीं है, बल्कि हकीकत है थाईलैंड की.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी बिना किसी डर के सुपरमार्केट में ऐसे दाखिल होता है जैसे अपने घर के फ्रिज की ओर बढ़ रहा हो. ग्राहक हक्के-बक्के रह जाते हैं, कुछ तो डर के मारे बाहर भाग खड़े होते हैं और स्टाफ तो वहां से ऐसे गायब होता है जैसे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आते ही बच्चे. सब कुछ इतनी तेजी से होता है कि लोगों को समझ ही नहीं आता कि ये हकीकत है या सपना.

सुपर मार्केट में घुसा हाथी

वीडियो थाईलैंड के एक सुपरमार्केट का बताया जा रहा है जहां अचानक जंगल का राजा नहीं, बल्कि जंगल का सबसे भारी-भरकम जानवर हाथी स्टोर में घुस आया है. हाथी को शायद भूख लगी थी या फिर उसे खाने के पैकेट्स की खुशबू ने खींच लिया, लेकिन जैसे ही वो अंदर आया, पूरे स्टोर का माहौल बदल गया. हाथी ने सूंड से एक के बाद एक पैकेट उठाने शुरू कर दिए. वो चिप्स के रैक की ओर बढ़ा, फिर बिस्किट के सेक्शन पर रुका और जैसे एक प्रोफेशनल ग्राहक सामान चुनता है, वैसे ही वो अपने हिसाब से पैकेट्स उठाता रहा और खाता रहा.

View this post on Instagram
 
A post shared by Bangkok Community Help (@bangkokcommunityhelp)

छिप गया पूरा स्टाफ

इस दौरान ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई. जो लोग अंदर थे, उन्होंने बिना बिल चुकाए ही बाहर दौड़ लगा दी. स्टाफ के कुछ लोग खुद को किसी कोने में छिपा लेते हैं, तो कुछ पीछे के दरवाजे से खिसक लेते हैं. तभी एक बहादुर शख्स, जो शायद डर के मारे हिल भी नहीं पाया, उसने मोबाइल निकाला और छिपते-छिपाते ही वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर...मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो को Bangkok Community Help नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये कोई तरीका है मुफ्त में खाने का. एक और यूजर ने लिखा...यह गेट में समाया कैसे भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इससे कोई पैमेंट ले लो आकर.

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस...तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र

Embed widget