एक्सप्लोरर

जाम है या नेताजी की रैली... गुरुग्राम का ये वीडियो देख कोमा में पहुंचे यूजर्स, मुंह को आ गया कलेजा

लोग घंटों तक गाड़ियों में फंसे रहे और सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल हुए जिन्हें देखकर कोई भी कह देगा...ये गुरुग्राम नहीं, किसी फिल्म का सेट है जहां हकीकत से बड़ा ड्रामा चल रहा है.

गुरुग्राम का नाम सुनते ही लोग उसे मिलेनियम सिटी कहकर बुलाते हैं. चमचमाती इमारतें, दफ्तरों की कतारें और हाईवे पर रफ्तार से दौड़ती गाड़ियां इस शहर की पहचान हैं. लेकिन कल जो मंजर देखने को मिला, उसने इस पहचान को पूरी तरह उलट कर रख दिया. बस दो घंटे की बारिश और गुरुग्राम की सड़कें तालाब में बदल गईं. नतीजा ये हुआ कि दिल्ली-जयपुर हाईवे समेत कई अहम मार्गों पर 20 किमी से भी ज्यादा लंबा जाम लग गया. लोग घंटों तक गाड़ियों में फंसे रहे और सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल हुए जिन्हें देखकर कोई भी कह देगा...ये गुरुग्राम नहीं, किसी फिल्म का सेट है जहां हकीकत से बड़ा ड्रामा चल रहा है.

गाड़ियों की लगी लंबी लंबी कतार

वायरल हो रहे वीडियो में जिख रहा है कि गाड़ियों की कतारें मीलों तक फैली हैं. जिन सड़कों पर लोग आम दिनों में 15-20 मिनट में पहुंच जाते थे, वहां 5-6 घंटे का वक्त लग गया. लोगों की हालत ऐसी थी कि कई ड्राइवर कार से उतरकर पानी में धक्के लगाते नजर आए. बच्चे स्कूल बसों में फंसे रहे, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी जाम में परेशान होते रहे और एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाएं भी लंबे समय तक ट्रैफिक में कैद रहीं. एक वीडियो में तो साफ दिख रहा है कि NH-48 पर गाड़ियां बिल्कुल रुकी हुई हैं और ड्रोन से लिया गया शॉट किसी नदी में तैरती नावों जैसा लग रहा है.

एक बारिश में खुली एनसीआर मैनेजमेंट की पोल

गुरुग्राम का ये जाम सिर्फ ट्रैफिक में फंसे लोगों की परेशानी नहीं दिखाता बल्कि ये बताता है कि देश के बड़े-बड़े शहर भी बुनियादी ढांचे की समस्या से जूझ रहे हैं. दो घंटे की बारिश ने मिलेनियम सिटी की पोल खोल दी है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस बार कितनी गंभीरता से कदम उठाता है या फिर अगली बारिश में लोग फिर से वही दर्द झेलने को मजबूर होंगे. बहरहाल वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यूजर्स रह गए दंग

वीडियो को @prerna_yadav29 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....क्या बात है, धर्म के नाम पर वोट डालने का ही नतीजा है. एक और यूजर ने लिखा....इस जाम से निकलने में तो सालों लग जाएंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये जाम नहीं कोई रैली लग रही है. किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा है.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा... बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget