नूडल्स से बने हेयर स्टाइल ने सोशल मीडिया यूजर्स के उड़ाए होश, जानिए लोगों ने क्या कहा
सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब हेयरस्टाइल का वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में एक शख्स ने नूडल्स की मदद से हेयर स्टाइल बनवाया है. कुछ लड़कियां उसे खाते हुए भी नजर आती हैं.

इंटरनेट की दुनिया में कई अजीबोगरीब तरह के वीडियो (Weird Video) देखने को मिलते हैं. कुछ वीडियो में लोग अनोखे एक्सपेरिमेंट (Weird Experiment) करते हैं तो कुछ में नई चीजें ट्राई करते हुए नजर आते हैं. लेकिन इन दिनों जो वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है वो बिलकुल जुदा है. वीडियो में एक्सपेरिमेंट के साथ-साथ नई चीज को भी ट्राई किया गया है. वायरल वीडियो (Viral Video) में एक शख्स अपने सिर पर नूडल्स की मदद से हेयर स्टाइल (Noodles Hairstyle) बनवाता हुआ नजर आता है. वहीं कुछ लड़कियां उन नूडल्स (Noodles) को खाते हुए भी दिखती हैं. वीडियो पर नेटिजन्स के मिक्सड रिएक्शन देखने को मिले हैं. कुछ वीडियो की बुराई कर रहे हैं. तो कुछ के मुँह में हेयरस्टाइल को देखकर पानी आ रहा है.
वायरल वीडियो इंस्ट्राग्राम (Instagram) पर शेयर की गई एक रील है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हेयर सेलून (Hair Saloon) में बैठा हुआ है. उसने हेयर स्टाइल बनवाने के लिए गले पर कपड़ा भी लगवा रखा है. शख्स को अनोखा हेयर स्टाइल दिया जाता है. उसके सिर पर नूडल्स को इस तरह डाला जाता है कि वो हेयर स्टाइल के फॉर्म में नजर आते हैं. वहीं वीडियो में आगे कुछ लड़कियों को शख्स का हेयर स्टाइल इतना पसंद आता है कि वो उसे चाव से खाने लग जाती हैं. आप भी देखें ये अजीबोगरीब वीडियो.
यहां देखें पूरा वीडियो:
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोगों द्वारा भी खूब प्यार दिया जा रहा है. अब तक इस वीडियो को 4 लाख 41 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 14 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. कमेंट सेक्शन में लोगों के मिक्सड रिएक्शन देखने को मिले हैं. कुछ को वीडियो पसंद नहीं आ रहा है तो कुछ को हेयर स्टाइल देखकर खाने का मन कर रहा है. बता दें कि जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में पॉल जोंस है. जो एक बॉर्बर शॉप चलाते हैं.
ये भी पढ़ें:
वायरल वीडियो में शख्स के हाथ पर बैठे नजर आए 'सोने के कछुए', सच्चाई उड़ा देगी होश!
कछुए ने जंगल के राजा के छुटाए पसीने, छोटे से जीव के सामने भागते दिखा शेर















