एक्सप्लोरर

कैब में पूरी रात घूमती रही महिला, 2000 देने की बात आई तो ड्राइवर पर लगा दिया 'हैरेसमेंट' का आरोप, देखें 'हाईवोल्टेज ड्रामे' का Video

ट्विटर पर महिला के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं और इन दोनों ही वीडियो में महिला कैब ड्राइवर को पैसे देने से इनकार करती नजर आ रही है और सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा कर रही है.

Gurugram Women High Voltage Drama: गुरुग्राम में भरी सड़क पर हंगामा करती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला ने पूरी रात कैब में सफर किया, लेकिन जब बात पैसे देने की आई तो उसने सरेआम कैब ड्राइवर पर आरोप लगाना शुरू कर दिया. यहां गौर करने वाली बात यह है कि महिला ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, बल्कि इससे पहले भी कई बार वो कई कैब ड्राइवरों को अपना किराया मांगने पर सरेआम जलील कर चुकी है. ट्विटर पर महिला के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं और इन दोनों ही वीडियो में महिला कैब ड्राइवर को पैसे देने से इनकार करती नजर आ रही है और सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा कर रही है.

नई वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला न सिर्फ कैब ड्राइवर पर हैरेसमेंट का आरोप लगाने की बात कह रही है, बल्कि सवाल पूछ रही एक जर्नलिस्ट और पुलिस से भी बहस करती नजर आ रही है. वीडियो में सुना जा सकता है कि महिला पुलिस को लताड़ लगाते हुए वीडियो ना बनाने को कह रही है और यह भी कह रही है कि "क्या मैं पागल हूं जो वीडियो बना रहे हो. पब्लिक को उकसा रहे हो." महिला ने सवाल पूछ रही जर्नलिस्ट को भी नहीं छोड़ा और खरी-खरी सुना डाली. 

रातभर कैब में घुमती रही महिला

वीडियो में जर्नलिस्ट कैब ड्राइवर से सवाल पूछते हुए भी नजर आ रही है. कैब ड्राइवर ने बताया कि महिला ने रात 10 बजे कैब बुक की थी और रात 10 बजे से ही वो सुबह तक कैब में घूमती रही. सुबह जब 11 बजे महिला ने कैब छोड़ा तो ड्राइवर ने पैसे की डिमांड की, जिसके बाद महिला ने उसे टालने की कोशिश की. कैब ड्राइवर ने बताया कि महिला का किराया कुल 2000 रुपये बना था. लेकिन उसने देने में आनाकानी की और बाद में तो सीधा इनकार ही कर दिया. जिसके बाद ड्राइवर ने पुलिस बुला ली. जब पुलिस आई तो महिला उनसे भी बहस करने लगी, यहां तक कि जर्नलिस्ट को भी सुना डाला. 

पुराना वीडियो भी हो रहा वायरल

महिला का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दूसरे कैब ड्राइवर से झगड़ा करती नजर आ रही है. पुरानी वीडियो में महिला कैब ड्राइवर को 'फ्रॉड' बता रही है और आरोप लगा रही है कि 'ड्राइवर एक्सट्रा पैसे मांग रहा था और उल्टी-सीधी बातें कर रहा था.' महिला के एक साथ दो एक जैसे विवाद के वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने महिला को गलत ठहराना शुरू कर दिया है. कुछ यूजर्स तो उसपर महिला अधिकारों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगा रहे हैं.    

ये भी पढ़ें: गुजरात में बारिश के बीच फ्लाईओवर पर घूमता दिखा 'शेर', Video देख फटी रह गईं लोगों की आंखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
Dubai Pani Puri Price: दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best
दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget