एक्सप्लोरर

सोने की चेन, हीरे का लॉकेट और क्रेडिट कार्ड, ये खजाना देखकर भी नहीं डोला ऑटो वाले का ईमान

महिला ने ड्राइवर के यूपीआई डिटेल्स के जरिए ड्राइवर की जानकारी निकालनी चाही, लेकिन वह असफल रही. इसके बाद महिला को लगा कि शायद उसका बैग उसे अब वापिस मिलेगा ही नहीं.

बेईमानी, जालसाजी और ठगों से भरे इस समाज में आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो इंसानियत को जिंदा रखे हुए हैं. गुरुग्राम के मनिरुल जमान इन्हीं लोगों में से एक हैं. दरअसल, लिंक्डइन पर वायरल एक पोस्ट में बताया गया है कि कैसे इन्होंने लाखों का खजाना पाने के बाद भी अपना ईमान नहीं खोया और उस खजाने को उसके सही मालिक तक पहुंचाया.

क्या था पूरा मामला

दरअसल, लिंक्डइन पर अरनव देशमुख, जो पेशे से एक प्रोडक्ट मैनेजर हैं, उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में अरनव लिखते हैं कि कुछ दिनों पहले लगभग दोपहर को 1 बजे के आसपास मेरी एक दोस्त कहीं जाने के लिए एक प्रॉपर्टी के बाहर से ऑटो पकड़ती है. अपनी लोकेशन पर पहुंचने के बाद वह यूपीआई के जरिए ड्राइवर को पैसे देती है और फिर ऑटो वाला चला जाता है.

लेकिन कुछ ही देर में उसे याद आता है कि वह अपना पर्स ऑटो में ही भूल गई है, जिसमें लाखों रुपये का सामान और जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं. अरनव आगे लिखते हैं कि मेरी दोस्त के बैग में एक सोने की चेन थी, जिसमें हीरे का एक लॉकेट लगा था. इसके अलावा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी था.

ये भी पढ़ें: एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड सात लोगों को कुचल दे तो नहीं होती सजा, कितनी सच है बचपन में सुनी यह बात?

आगे क्या हुआ?

इसके बाद महिला ने ड्राइवर के यूपीआई डिटेल्स के जरिए ड्राइवर की जानकारी निकालनी चाही, लेकिन वह असफल रही. इसके बाद महिला को लगा कि शायद उसका बैग उसे अब वापिस मिलेगा ही नहीं. थक हार कर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ऑटो वाले का पता लगा लिया. हालांकि, पुलिस के कुछ करने से पहले ही, महिला के पास उस प्रॉपर्टी से फोन आया, जहां से उन्होंने ऑटो पकड़ा था.

वहां के मैनेजर ने कहा कि एक ऑटो ड्राइवर आया है आपका बैग लेकर. महिला वहां पहुंची और उन्हें उनका बैग सभी सामान के साथ सही सलामत मिल गया. अब लिंक्डइन पर ये पोस्ट वायरल हो रही है और ऑटो ड्राइवर की इमानदारी की खूब तारीफ हो रही है.

ये भी पढ़ें: '9 डिब्बा अचार मतलब 9 लाख रुपये', कोड वर्ड का इस्तेमाल कर CBI अफसर लेते थे रिश्वत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget