एक्सप्लोरर

महिला से छेड़खानी के बाद दिखा कैमरा तो गिड़गिड़ाने लगा GRP जवान, नाक रगड़ बोला माफ कर दो- वीडियो वायरल

महिलाओं का गुस्सा इतना ज्यादा है कि वह जवान की एक भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं. लेकिन इसके पीछे की असली वजह तो आपको आगे की खबर पढ़कर पता लगेगी जिससे आपके भी होश उड़ जाएंगे.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) का एक जवान ट्रेन के भीतर कुछ महिलाओं के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता दिखाई दे रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जवान लगातार महिलाओं से माफी मांग रहा है और कह रहा है कि “मेरी नौकरी चली जाएगी”. लेकिन महिलाओं का गुस्सा इतना ज्यादा है कि वह जवान की एक भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं. लेकिन इसके पीछे की असली वजह तो आपको आगे की खबर पढ़कर पता लगेगी जिससे आपके भी होश उड़ जाएंगे.

चलती ट्रेन में जीआरपी जवान ने महिला को छेड़ा

जानकारी के मुताबिक, यह घटना एक चलती ट्रेन की है. ट्रेन की बोगी में उस समय अंधेरा था और यात्री नींद में थे. आरोप है कि जीआरपी जवान ने अंधेरे का फायदा उठाकर एक सोती हुई महिला यात्री को छू लिया. महिला को तुरंत शक हुआ और उसने आसपास मौजूद अन्य महिलाओं को बताया. तभी जवान रंगे हाथों पकड़ा गया.वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान घबराकर बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगता है. वह कहता है, “मेरी नौकरी चली जाएगी, मुझे माफ कर दीजिए.” यहां तक कि वह महिलाओं के पैर पकड़कर भी दया की भीख मांगने लगता है. लेकिन महिलाओं का गुस्सा कम होने का नाम नहीं लेता.

फिर गिड़गिड़ाकर मांगने लगा माफी

वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं साफ-साफ कहती हैं “हम क्या करें अगर तुम्हारी नौकरी चली जाएगी तो? तुम्हें ये वर्दी इसलिए दी गई है कि तुम सोती महिलाओं को छुओ? तुम सुरक्षा देने आए हो या डराने?” महिलाओं के ये तीखे सवाल पूरे वीडियो में सुने जा सकते हैं. ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री भी इस घटना को देखकर हैरान रह जाते हैं. कई लोग मोबाइल से पूरा वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब तक लाखों लोग यह वीडियो देख चुके हैं और जीआरपी जवान की हरकत पर कड़ी नाराजगी जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई... आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

भड़क गए यूजर्स, बोले नियम केवल आम लोगों के लिए

वीडियो को @goel2705 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कानून केवल आम लोगों के लिए ही है. एक और यूजर ने लिखा...ये रक्षक नहीं भक्षक है इसे सबक सिखाना जरूरी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सरकार को चाहिए की तुरंत इसकी नौकरी छीन ली जाए और फिर कभी बहाल ना किया जाए.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget