एक्सप्लोरर

अपनी शादी में मंडप पर बैठा ट्रेडिंग करता दिखा दूल्हा! सोशल मीडिया यूजर्स ने यूं खींच ली टांग

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हे को मंडप पर बैठकर ट्रेडिंग करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वो हाथ में फोन लिए अपना ट्रेडिंग स्टेटस चेक कर रहा है.

Trending Video: कई होते हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को एक दूसरे से अलग नहीं रख पाते और ऐसे कारनामे कर बैठते हैं कि फिर उन्हें ट्रोल होना पड़ता है. कुछ लोग छुट्टी वाले दिन भी काम करते हैं तो कुछ लोग ट्रेवल करते हुए लैपटॉप को छाती से लगाए फिरते रहते हैं. बहरहाल ये सब तो आम बात है, लेकिन कैसा हो कि कोई शख्स अपनी शादी वाले दिन भी काम करता दिखाई दे, यकीनन लोग उसे ट्रोल ही करेंगे. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हे को मंडप पर बैठकर ट्रेडिंग करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वो हाथ में फोन लिए अपना ट्रेडिंग स्टेटस चेक कर रहा है.

शादी वाले दिन दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत

वीडियो में दूल्हे को शादी की पूरी पोशाक में दिखाया गया है, जो पारंपरिक शेरवानी पहने हुए है. हालांकि, अपनी शादी की रस्म या दुल्हन पर ध्यान देने के बजाय, वह अपने ट्रेडिंग डैशबोर्ड पर ध्यान दे रहा है और उस पर बखूबी नजर रख रहा है. फोटोग्राफर अपने कैमरा से पीछे से इस पल को कैद करता है और अपना फर्ज निभा कर दूल्हे को  ट्रोल होने की दशा में डाल देता है. उसके फोन की स्क्रीन पर कैमरामैन जूम इन भी करता है जहां दूल्हा साफ तौर से शेयर बाजार के अपडेट को ट्रैक कर रहा है. वीडियो के कैप्शन से समझाने की कोशिश की गई है कि ट्रेडर्स ट्रेडिंग करने से कहीं भी नहीं चूकते.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Trading Leo (@tradingleo.in)

मंडप में ट्रेडिंग करता दिखा दूल्हा

वायरल वीडियो में बेचारा दूल्हा ट्रेडिंग करते हुए ऐसा लग रहा है मानों उसे मजबूरी में मंडप पर बैठा दिया हो. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भाई बखूबी समझता है कि लड़कियां तैयार होने में टाइम लेती हैं, बस इसी का फायदा उठाकर दूल्हे राजा पैसा छापने में व्यस्त हैं. लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि अपनी दुल्हन पर ध्यान लगाएं, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: लड़की ने चलती ट्रेन की छत पर डांस कर किया हैरान, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

यूजर्स ने खींची टांग

वीडियो को Trading Leo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 13.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर दूल्हे की टांग खींचते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई दुल्हन पर ध्यान दे, वरना कोई और ले जाएगा उसे. एक और यूजर ने लिखा....इन जैसे लोगों को अपनी बेटी दे कौन देता है. ऐसे लोग सबसे ज्यादा चिढ़ चिढ़ करते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....ट्रेडिंग करते करते भाई की सटक गई है.

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर 'देसी सुपरमैन' बना स्कूटी सवार, बोलेरो के बोनट पर ऐसे की लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Video: बाहर से पिता ने लगाई पुकार, गर्भ में मुस्कुरा उठा बच्चा- वीडियो देख बन जाएगा दिन
बाहर से पिता ने लगाई पुकार, गर्भ में मुस्कुरा उठा बच्चा- वीडियो देख बन जाएगा दिन
Video: 'कमरा क्यों नहीं ले लेते' पार्क में बैठ अपनी पार्टनर को किस कर रहा था वकील, पब्लिक ने बनाया भूत
'कमरा क्यों नहीं ले लेते' पार्क में बैठ अपनी पार्टनर को किस कर रहा था वकील, पब्लिक ने बनाया भूत

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget