एक्सप्लोरर

शर्मनाक! स्कूल बना नाला, पानी के तेज बहाव में ड्यूटी कर रहे शिक्षक- वीडियो देख भड़के यूजर्स

वीडियो देखकर आपको देश के हालात पर तरस आएगा और आप भी कहेंगे कि विश्व गुरु बाद में बन लेंगे, पहले अच्छे स्कूल ही बनवा लिए जाएं. इंटरनेट पर तो यूजर्स का गुस्सा फूट ही पड़ा है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो देश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. वीडियो एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है, जहां दो शिक्षक अपने ऑफिस में बैठकर काम कर रहे हैं. उनका ऑफिस अब कोई क्लासरूम या दफ्तर नहीं बल्कि एक बहता हुआ बरसाती नाला बन चुका है. वीडियो देखकर आपको देश के हालात पर तरस आएगा और आप भी कहेंगे कि विश्व गुरु बाद में बन लेंगे, पहले अच्छे स्कूल ही बनवा लिए जाएं. 

बरसाती नाला बन गया सरकारी स्कूल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑफिस रूम के पीछे की खिड़की से जबरदस्त वेग से पानी अंदर की ओर बह रहा है, जैसे किसी झरने का मुंह खोल दिया गया हो. पूरा फर्श पानी से भर गया है और बहाव इतना तेज है कि कुर्सी से उठकर चल पाना भी मुश्किल हो सकता है. इसके बावजूद दोनों शिक्षक पानी से घिरे बैठकर अपने कर्तव्यों का पालन करते नजर आते हैं. उनके चेहरे पर न कोई घबराहट है, न कोई शिकायत मानो ये कोई आम दिन हो. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि "देश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले सिर्फ शिक्षक नहीं, सैनिक भी हैं, जो हर हाल में अपनी ड्यूटी करते हैं." वहीं कुछ यूजर्स ने इसे सरकार की बुनियादी तैयारियों की पोल खोलने वाला वीडियो करार दिया है.

सरकार की पोल खोलता वीडियो

मौसम विभाग की मानें तो कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है, लेकिन ऐसे हालात में भी अगर स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं, तो ये गंभीर चिंता का विषय है. यह वायरल वीडियो एक सवाल छोड़ जाता है कि क्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित रह गई है? क्या इन शिक्षकों को सिर्फ तनख्वाह के चेक नहीं, एक सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल भी मिलना चाहिए? सरकारों और स्थानीय प्रशासन के लिए ये वीडियो एक चेतावनी की तरह है. कहीं ना कहीं हालात हाथ से निकलने से पहले, सिस्टम को जगाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

भड़क उठे यूजर्स

वीडियो को @SaralVyangya नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....अरे नदी में कोई स्कूल खोलता है क्या. एक और यूजर ने लिखा...एक शिक्षक को ऐसी परिस्थिति में देखकर दुख हो रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई कितने बुरे हालात हैं दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
Dangerous Driver Video: ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
Viral Video: पानी में बिस्किट भिगोकर खाता दिखा कौआ, वीडियो ने लोगों को हंसाया
पानी में बिस्किट भिगोकर खाता दिखा कौआ, वीडियो ने लोगों को हंसाया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget