एक्सप्लोरर

Watch: मजाक-मजाक में तेंदुए को परेशान कर रहा था शख्स, अगले ही पल मिल गया ये सबक

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शख्स द्वारा तेंदुए को परेशान करने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में ही शख्स को अपनी करनी का फल मिल जाता है, जिसे देखकर वहां खड़े लोग डर जाते हैं.

Leopard Video: जंगली जानवरों का कुछ भरोसा नहीं होता है कि वो कब आप पर हमला कर दे. वन विभाग द्वारा इस चीज को लेकर चेतावनियां भी दी जाती हैं लेकिन कुछ लोग अपनी मस्ती के चलते इन चेतावनियों को दर किनार कर देते हैं. अब इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए. कई दिनों से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही वीडियो में एक शख्स पहले तो तेंदुए को छेड़ता है फिर उसके साथ मस्ती मजाक करने लगता है. लेकिन उसे अगले ही पल अपनी करनी का फल भी मिल जाता है. जिसे देखकर वहां खड़े लोग डर जाते हैं. 

तेंदुए ने एक सेकेंड में सिखा दिया ये सबक
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में एक जंगली तेंदुए को पिंजरे में कैद किया गया है. कुछ लोग जंगल में मौजूद हैं और उस पिंजरे के आसपास घूम रहे हैं. इतने में एक शख्स को न जाने क्या सूझती है वो तेंदुए के साथ मस्ती करने लगता है. वो एक लकड़ी उठाकर तेंदुए को चुभाने लगता है. लकड़ी चुभाने के कारण तेंदुए को गुस्सा आ जाता है और वो लकड़ी को पकड़कर 1 सेकेंड में शख्स को अपनी ओर खींच लेता है. इस चीज को देखकर शख्स जोर-जोर से चिल्लाने लगता है और वहां आसपास खड़े लोग उसे तेंदुए से बचा लेते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस घटना में शख्स के हाथ में चोट लग जाती है. 

यहां देखिए पूरा वीडियो: 

नेटिजन्स दे रहे हैं मजेदार प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करने वाले ने इसे कर्म का फल बताया है. वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो को अब तक 35 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका हैं. वहीं हजारों लोग वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं. नेटिजन्स भी वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर शख्स से चुटकी ले रहे हैं तो कुछ उसके काम को गलत बता रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

Watch: कपल्स को किस करने का जबरदस्त तरीका सीखा रही बंदरों की जोड़ी, वीडियो हुआ वायरल

Watch: वॉशरूम में प्रैंक करने छुपी महिला, लड़के ने आते ही कर दी ऐसी हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget