एक्सप्लोरर

हमारे यहां ऐसा ही होता है! नींद निकाल रहे पुलिस वालों का वीडियो बनाने लगा विदेशी युवक- कैमरा देख निकल गई हवा

पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़ी है और उसमें बैठे कुछ पुलिसकर्मी गहरी नींद में खोए हुए हैं. तभी वहां एक विदेशी युवक आता है, जो इस नजारे को देखकर हैरान हो जाता है.

सोशल मीडिया पर अक्सर आपने देखा होगा कि पुलिसवाले अपराधियों को पकड़ते हैं, ट्रैफिक संभालते हैं या फिर ड्यूटी पर तैनात रहते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पुलिसवाले न तो अपराध पकड़ रहे हैं, न ही ट्रैफिक संभाल रहे हैं, बल्कि खुलेआम पेड़ की छांव में गाड़ी पार्क करके सपनों की सैर पर निकल चुके हैं. वायरल वीडियो में दिखता है कि एक पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़ी है और उसमें बैठे कुछ पुलिसकर्मी गहरी नींद में खोए हुए हैं. तभी वहां एक विदेशी युवक आता है, जो इस नजारे को देखकर हैरान हो जाता है.

सोते हुए पुलिसकर्मियों की वीडियो बनाने लगा विदेशी शख्स

दरअसल, वायरल वीडियो में एक विदेशी भारत की पुलिस व्यवस्था की पोल खोलते हुए दिखाई दे रहा है. सोते हुए पुलिस कर्मचारियों को उठाकर वह कैमरे की ओर इशारा करते हुए मज़े में कहता है "लगता है ये ऑन ड्यूटी सो रहे हैं". इसके बाद वह गाड़ी के पास जाकर पुलिसवालों को हल्के से जगाता है. जैसे ही कैमरा उनकी ओर घूमता है, कुछ पुलिसकर्मी झेंपते हुए फौरन नींद से उछलकर उठ जाते हैं. लेकिन इस सबके बीच गाड़ी का ड्राइवर एक अलग ही लेवल का खिलाड़ी निकलता है. वह कैमरे की ओर मुस्कुराता है, थम्स अप करता है और फिर उसी मुद्रा में दोबारा सोने चला जाता है. विदेशी युवक इस पूरे घटनाक्रम पर हंसते हुए कहता है "इंजॉय स्लीप".

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lost With Warren (@lostwithwarren)

कोलकाता पुलिस की खुल गई पोल

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. शख्स कोलकाता की सड़कों पर घूमते हुए व्लॉगिंग कर रहा था. तभी उसकी नजर कोलकाता पुलिस की स्कॉर्पियो कार पर पड़ी और उसने पोल खोलकर रख दी. हालांकि वीडियो ने साफ कर दिया है कि गर्मी में सिर्फ आम आदमी ही नहीं, खाकी वर्दी भी पेड़ की छांव और नींद को गले लगाना जानती है. पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया वीडियो को लेकर सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को lostwithwarren नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई वो तुम्हारी पुलिस नहीं है जो काम करेगी, वो सोने का पैसा लेती है. एक और यूजर ने लिखा...भाई ये हमारे देश का सबसे भ्रष्ट डिपार्टमेंट है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई विदेशी था इसलिए बच गया, वरना अभी तक कूट दिया गया होता.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में उखड़ गया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे; वीडियो वायरल
पहली बारिश में उखड़ गया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे; वीडियो वायरल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
Chinese App Viral Video: चाइनीज ऐप से खतरे में ई-रिक्शा, ब्लूटूथ से बीच रास्ते में बंद हो रहीं बैटरियां? वीडियो वायरल
चाइनीज ऐप से खतरे में ई-रिक्शा, ब्लूटूथ से बीच रास्ते में बंद हो रहीं बैटरियां? वीडियो वायरल
Fake Water Bottle Viral Video : UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब

वीडियोज

WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget