एक्सप्लोरर

विदेशी लड़की ने मराठी में ऑर्डर किया वड़ापाव, वीडियो देखकर लोग हुए खुश

जैसे ही महिला अपनी मीठी मराठी में वड़ा पाव मांगती है, लोग अपनी जगह ठिठक जाते हैं. आसपास के लोग और दुकानदार भी उसकी मासूमियत और भाषा पर पकड़ देख मुस्कुराए बिना नहीं रह पाते.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला मुंबई की गलियों में मराठी में वड़ा पाव मांगती नजर आ रही है. वीडियो में महिला वड़ा पाव विक्रेता से पूरे आत्मविश्वास के साथ कहती है, "भाऊ मला वडा पाव दया ना", जिसका मतलब होता है, "भाई, मुझे वड़ा पाव दे दो ना." विदेशी महिला का यह मराठी बोलने का अंदाज देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं और माहौल में एकदम से हंसी और खुशी छा जाती है.

विदेशी लड़की ने मराठी में मांगा वड़ापाव

वीडियो में दिखाया गया है कि वह विदेशी महिला अपने दोस्तों के साथ भारत घूमने आई हुई है. घूमते-फिरते वे मुंबई की सड़कों पर चलते-चलते वड़ा पाव खाने रुक जाते हैं. वड़ा पाव के स्टॉल के आसपास भीड़ लगी होती है, लेकिन जैसे ही महिला अपनी मीठी मराठी में वड़ा पाव मांगती है, लोग अपनी जगह ठिठक जाते हैं. आसपास के लोग और दुकानदार भी उसकी मासूमियत और भाषा पर पकड़ देख मुस्कुराए बिना नहीं रह पाते.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 👦🏻Nick and Carrie👧🏻 (@_nickandcarrie_)

दुकानदार भी नहीं रोक पाया अपनी हंसी!

महिला का मराठी में बातचीत करने का आत्मीय अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वड़ा पाव बेचने वाला भी अपनी खुशी नहीं छुपा पाता और हंसते हुए उसे वड़ा पाव थमाता है. इस पूरे सीन में एक खास अपनापन और सांस्कृतिक जुड़ाव नजर आता है, जिसने लाखों दिलों को छू लिया है. वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'बेटी पाकिस्तान की थी, बहू भारत की हूं', सीमा हैदर ने लगाई योगी और मोदी जी से गुहार

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

वीडियो को _nickandcarrie_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने शेयर किया है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये लड़की बड़ी क्यूट है. एक और यूजर ने लिखा....अब तो विदेशी भी मराठी बोल रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....इसका मराठी टच दिल को छू रहा है.

यह भी पढ़ें: उज्बेकिस्तान की क्यूट बच्ची ने किया करीना कपूर के इस गाने पर डांस, एक्सप्रेशन हो रहे वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget