एक्सप्लोरर

Video: रेलवे फाटक पर एक दूसरे से भिड़ गए सांड, तमाशे के बीच खड़ी रही ट्रेन- वीडियो वायरल

वीडियो में दो सांड अपनी दादागिरी के चलते ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं. वायरल वीडियो में एक रेलवे क्रॉसिंग पर दो सांड इस कदर लड़े कि उन्होंने वहां से गुजर रही रेलगाड़ी के पहिए ही थाम दिए.

Trending Video: भारतीय रेल को लेकर तरह तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी टीटी की दादागिरी तो कभी बेटिकट यात्रियों की सीनाजोरी तो कभी यात्रियों की भीड़ भाड़. लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें ना तो यात्री लड़ रहे हैं ना टीटी दादागिरी कर रहा है. अब आप सोचेंगे कि जब यात्री नहीं है टीटी नहीं है तो फिर वीडियो वायरल क्यों हो रहा है. दरअसल, वीडियो में दो सांड अपनी दादागिरी के चलते ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं. वायरल वीडियो में एक रेलवे क्रॉसिंग पर दो सांड इस कदर लड़े कि उन्होंने वहां से गुजर रही रेलगाड़ी के पहिए ही थाम दिए.आइए आपको बताते हैं मजेदार वीडियो के बारे में. 

लड़ते रहे सांड हॉर्न देता रहा ड्राइवर

वायरल वीडियो एक रेलवे क्रॉसिंग का है, जहां पर ट्रेन के आने का समय होने पर गेटमैन ने फाटक को बंद कर दिया था.इतने में दो सांड लड़ते हुए आए और फाटक के बीचों बीत कुस्तम पछाड़ा करने लगे. दोनों सांड लड़ ही रहे थे कि वहां एक मालगाड़ी आ पहुंची. सांडों को लड़ता देख ट्रेन ड्राइवर ने भी गाड़ी के ब्रेक लगा दिए. अब ड्राइवर और गेटमैन दोनो खड़े खड़े सांडों की लड़ाई देखने लग गए. दोनों इस इंतजार में लग रहे थे कि कब इनकी लड़ाई खत्म हो और कब वो ट्रेन को लेकर आगे बढ़ें. लेकिन सांड थे कि हटने का नाम ही नहीं ले रहे थे.

देखें वीडियो

गेटमैन ने डाला पानी तो ड्राइवर ने हॉर्न मारकर की कोशिश

बीच पटरी पर ट्रेन के आगे चल रहे दो सांडों के युद्ध को रुकवाने के लिए गेटमैन और ट्रेन ड्राइवर अपनी तरफ से कोशिश करते रहे. गेटमैन ने सांडो पर पानी डाला तो ट्रेन ड्राइवर लगातार हॉर्न देता रहा. इतने में लड़ते हुए सांड गेटमैन की तरफ दौड़े तो गेटमैन भी डरकर दीवार पर चढ़ गया. लेकिन फिर वही ढाक के तीन पात. सांड लड़ते हुए वापस ट्रेन के आगे चल दिए. लगभग डेढ़ मिनट के इस वीडियो में ट्रेन ड्राइवर और गेटमैन को कोई समाधान मिलता नजर नहीं आया.

यूजर्स ने यूं दिए रिएक्शन

Arhant Shelby नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 78 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स ने भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा...Bull शेयर मार्केट भी गिरा सकता है और ट्रेन भी रुकवा सकता है. एक और यूजर ने लिखा...ट्रेन जाए भाड़ में, अपनी लड़ाई नहीं रुकनी चाहिए सांड भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पहले आवारा मवेशियों की वजह से कार वाले रुका करते थे, अब ट्रेन भी रुकने लग गई है.

यह भी पढ़ें: Video: घोड़े पर नहीं बुलडोजर पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, छतों पर खड़े देखते रहे लोग- वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget