एक्सप्लोरर

Video: घोड़े पर नहीं बुलडोजर पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, छतों पर खड़े देखते रहे लोग- वीडियो वायरल

Viral Video: एक शख्स ने अपनी बारात को घोड़े बाजे पर नहीं बल्कि बुलडोजर पर निकाला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Trending Video: शादी एक ऐसा मौका है जिसे भुनाने की तमन्ना हर इंसान रखता है. ऐसे में कई लोग अपनी शादी के इस मौके को अनोखे तरीके से भुनाते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है गोरखपुर की खजनी तहसील से, जहां पर एक शख्स ने अपनी बारात को घोड़े बाजे पर नहीं बल्कि बुल्डोजर पर निकाला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उर्जावान दूल्हे के इस वीडियो को देखकर लोग तो हैरान हैं ही, दुल्हन भी जरूर हैरान हो गई होगी. आइए आपको बताते हैं क्या है ये अनोखा मामला.

सीएम योगी का फैन है शख्स

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को लोग बुल्डोजर बाबा के नाम से जानते हैं. यूपी में योगी सरकार बुलडोजर चलाने के लिए पूरे देश में मशहूर है, और अब बुलडोजर वाला ये कल्चर धीरे धीरे देश में पैर पसारता जा रहा है. बस दूल्हा भी योगी के इसी अंदाज का कायल हो गया और खुद को योगी का फैन बताने लगा. बुलडोजर वाली सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए शख्स ने अपनी बारात को बुलडोजर पर निकालने का फैसला लिया. इस अनोखे अंदाज में बारात आती देख घराती और बाराती दोनों हैरान रह गए.

देखें वीडियो

नाचता गाता आया दूल्हा

वायरल वीडियो में शख्स बुल्डोजर पर नाचता गाता हुआ दिखाई दे रहा है. बुलडोजर के आगे वाली लिफ्ट बास्केट पर बैठे दूल्हे के साथ दो बच्चे और एक महिला भी है. बुल्डोजर को फूल और मालाओं से खूब सजाया गया है. आगे आगे बुलडोजर चल रहा है और पीछे पीछे बैंड बाजे वाले चल रहे हैं. दूल्हा बुल्डोजर से योगी जी और अपनी दुल्हन दोनों को इंप्रेस करने निकला है. अब देखना ये है कि दुल्हन पहले इंप्रेस होती है या फिर योगी जी.

यूजर्स उतरे मैदान में

हजारों बार देखे गए इस वीडियो को @sanjayjourno नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...जय हो बुल्डोजर बाबा की, शादी की मुबारकबाद. एक और यूजर ने लिखा...दिखावा करने और फेम पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर डालते हैं! कुछ देर के लिए ही सही दूल्हा मौज में है इसका भरपूर आनंद लेने दीजिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...विवाह समारोह में बुलडोजर की भारी मांग होने वाली है, पर पता नहीं क्यों दाल का रेट बहुत बढ़ रहा है ?

यह भी पढ़ें: Kulhad Pizza Couple: वीडियो लीक के बाद फिर मुसीबत में कुल्हड़ पिज्जा कपल, कार पर हुआ पथराव

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget