एक्सप्लोरर

फेसबुक पर तीन साल से थी दोस्ती, अब लड़की का असली पिता निकला शख्स

ये पहला मामला नहीं है जब इंटरनेट से किसी ने अपने पेरेंट्स को खोज निकाला हो. इससे पहले भी एक महिला ने अपने 70 साल के चाचा को इंटरनेट के जरिए पूरे 50 साल बाद खोज निकाला था.

Trending News: सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया की ताकत से अगर आप वाकिफ नहीं हैं तो इस खबर को पढ़ने के बाद आपको यकीन हो जाएगी कि इंटरनेट से ज्यादा ताकतवर आज के वक्त में और कोई नहीं है. जी हां, एक अजीब मामले में जहां एक महिला अपने पिता को 10 सालों से खोज रही थी उसे जब पता लगा कि उसके पिता तो 3 सालों से उसके फेसबुक फ्रेंड हैं तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. तमुना नाम की एक महिला को फेसबुक की वजह से अपने पिता का पता मिल गया. ये पहला मामला नहीं है जब इंटरनेट से किसी ने अपने पेरेंट्स को खोज निकाला हो. इससे पहले भी एक महिला ने अपने 70 साल के चाचा को इंटरनेट के जरिए पूरे 50 साल बाद खोज निकाला था.

पहले महिला ने लगाया अपनी मां का पता

तमुना नाम की महिला जिसका जन्म 1984 में हुआ उसने अपने माता पिता खोजने के लिए एक फेसबुक पेज बनाया. इसके पीछे का कारण ये था कि उसे जिन लोगों ने पाला था उनका मौत के बाद तमुना को घर से एक बर्थ सर्टिफिकेट मिला था जिसमें तारीख गलत लिखी हुई थी. इसके बाद महिला को शक हुआ कि कहीं उसे गोद तो नहीं लिया गया है. ऐसे में उसने वेदजेब नाम का एक फेसबुक ग्रुप बनाया और वहां अपील करने लगी कि क्या कोई मेरी मां को जानता है? इस दौरान महिला को एक शख्स से मैसेज मिला कि वह एक ऐसी महिला को जानता है जिसने इसी जन्म तारीख पर एक बेटी को जन्म दिया था लेकिन उसने अपनी गर्भावस्था को लोगों से छुपाया था. 

लगातार हारने के बाद मिली सफलता

जब तमुना ने उस महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो महिला ने चीखते हुए मना कर दिया कि उसकी कोई औलाद ही पैदा नहीं हुई है. इसके बाद तमुना ने एक बार फिर फेसबुक पेज पर लोगों से अपील की और पूछा कि क्या कोई उसकी मां को जानता है?  तब एक महिला ने उसे बताया कि उसकी चाची ने अपनी गर्भावस्था को छिपाया है. जिसके बाद ये लोग डीएनए टेस्ट कराने के लिए सहमत हुए जिसके बाद तमुना और वो महिला चचेरी बहने साबित हो गई, जिसका मतलब था कि जिस महिला को तमुना ने बुलाया था वो वास्तव में उसकी मां ही थी.

यह भी पढ़ें: लड़की ने चलती ट्रेन की छत पर डांस कर किया हैरान, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

मां ने जिसे पिता बताया वो निकला फेसबुक फ्रेंड

इसके बाद तमुना जब अपनी मां से मिली तो उसने अपने पिता के बारे में पूछा. तमुना की मां ने बताया कि उसके पिता का नाम गुरगेन कोरावा है. तमुना यह जानकर हैरान रह गई कि गुरगेन कोरावा पिछले तीन सालों से उसका फेसबुक फ्रेंड है. जिसके बाद उसने शख्स की खोज शुरू कर दी. जब तमुना शख्स से मिली तो शख्स ने बताया कि वह पिछले तीन सालों से तमुना की कोशिशों पर नजर रखे हुए था.

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर 'देसी सुपरमैन' बना स्कूटी सवार, बोलेरो के बोनट पर ऐसे की लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
Viral Video: पानी में बिस्किट भिगोकर खाता दिखा कौआ, वीडियो ने लोगों को हंसाया
पानी में बिस्किट भिगोकर खाता दिखा कौआ, वीडियो ने लोगों को हंसाया
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget