एक्सप्लोरर

Video: फुटबॉल मैच की दिवानगी, ताबूत में पड़ा रह गया शव, परिवार देखने लग गया मैच

Viral Video: एक परिवार ने अंतिम संस्कार को बीच में ही छोड़ दिया और पूरा परिवार फुटबॉल मैच देखने लग गया. हैरान कर देने वाला मामला दक्षिण अमेरिका के चिली देश का है.

Trending Video: किसी का दुनिया से चले जाना उसके परिवार के लिए बड़ा दुख भरा होता है. किसी की मृत्यु हो जाने पर परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ता है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एकदम उल्टा देखने को मिला है, जहां एक परिवार ने अंतिम संस्कार को बीच में ही छोड़ दिया और पूरा परिवार फुटबॉल मैच देखने लग गया. हैरान कर देने वाला मामला दक्षिण अमेरिका के चिली देश का है.

मोरक्को वर्ल्ड न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यह परिवार अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार की तैयारी में लगा था, तभी चिली और पेरू के बीच खेले जा रहे कोपा अमेरिकन के गेम को सभी परिवारजन देखने बैठ गए. मैच देखते हुए सभी लोग इस कदर खोए हुए हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं है. सभी लोग मजे से मैच देखते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर इंटरनेट दो भागों में बंट गया है.

प्रोजेक्टर लगाकर देखा मैच

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सभी परिवारजन एक कमरे में बड़े से प्रोजेक्टर पर मैच देख रहे हैं. जिस कमरे में प्रोजेक्टर लगा था वह कमरा पूरी तरह से फूलों से सजा हुआ था. प्रेयर रूम में एक पोस्टर भी रखा हुआ है जिस पर लिखा है...अंकल फेना, आपने जो हमें खुशी दी है उनके लिए आपका शुक्रिया. हम आपको और आपके कोंडोरियन परिवार को हमेशा याद रखेंगे.

देखें वीडियो

मुर्दे को जल्दी नहीं है

सोशल मीडिया पर वायरल इस हैरान कर देने वाले वीडियो को @VisionPais2050 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मुर्दे को किसी बात की जल्दी नहीं है, लाइव मैच अगर छूट गया तो अनर्थ हो जाएगा. कई यूजर्स ने लिखा कि जब संस्कार भूला दिए जाते हैं और दिखावे की मुहब्बत और केयर रह जाती है तब इस तरह के दृश्य देखने को मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: दादी से बदतमीजी करने पर पोता हुआ गिरफ्तार, यूजर्स बोले- कैमरामैन क्यों बच गया?

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lift Viral Video : इंसान है या जानवर? मासूम को लिफ्ट से बाहर दे दिया धक्का, वीडियो देख खौल उठेगा खून
इंसान है या जानवर? मासूम को लिफ्ट से बाहर दे दिया धक्का, वीडियो देख खौल उठेगा खून
Twitter viral video: Men will be Men! पंचिंग बैग खड़ी थी लड़की तो किक में नहीं दिखा दम, लड़का आया तो...
Men will be Men! पंचिंग बैग खड़ी थी लड़की तो किक में नहीं दिखा दम, लड़का आया तो...
Shikanji Viral Video: गजब मिलावट है... टॉयलेट से पानी लाया और मिला दिया... शिकंजी पीने से पहले देख लें ये वीडियो
गजब मिलावट है... टॉयलेट से पानी लाया और मिला दिया... शिकंजी पीने से पहले देख लें ये वीडियो
Viral Video: लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget