एक्सप्लोरर

Video: इजरायल-गाजा युद्ध का विरोध कर रही लड़की की अमेरिका में पुलिस ने की पिटाई? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Viral video: मामला अमेरिका के एक कॉलेज का है जहां पर एक लड़की को सिर्फ इसलिए पीटा जा रहा है, क्योंकि वह गाजा में हो रहे कल्तेआम को लेकर प्रोटेस्ट कर रही थी.

Trending Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अमेरिका के एक कॉलेज का है जहां पर एक लड़की को सिर्फ इसलिए पीटा जा रहा है क्योंकि वह गाजा के लोगों के पक्ष में प्रोटेस्ट कर रही थी. लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई थी और क्या यह वीडियो गलत जानकारी के साथ शेयर किया गया? इसे लेकर उठ रहे सवालों का आज हम आपको जवाब देंगे. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा...." यह अमेरिका है लोकतंत्र और स्वतंत्रता को जन्म देने वाला अमेरिका...पुलिस जिस छात्रा को पीट रही है उसका गुनाह सिर्फ ये था कि उसने गाजा में चल रहे युद्ध का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया था.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ये दिखाया गया कि कैसे एक कॉलेज की स्टूडेंट को पुलिसकर्मी बुरी तरह से पीट रहे हैं, और इस मार खा रही छात्रा का गुनाह सिर्फ यह है कि इसने गाजा में चल रहे युद्ध का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया. दरअसल, अमेरिका इस दुनिया की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक व्यवस्था है और इसी बात को वायरल हो रहे वीडियो में भी कहा गया है. Maria Benmerbi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, इसके अलावा भी कई और यूजर वीडियो को शेयर कर इसी तरह के दावे कर रहे हैं. जहां वीडियो को अमेरिका का बताकर छात्रा की पिटाई को गाजा से जोड़ा जा रहा है.

दावेदार वीडियो

ये है वीडियो की हकीकत
वायरल वीडियो से मिले कीफ्रेम के आधार पर डीएफआरएसी टीम ने पाया कि यह वीडियो 2023 से ऑनलाइन मौजूद है, वीडियो रेडिओ जेनोआ के एक्स हैंडल पर पाया गया है. जिसे 24 मई 2023 को पोस्ट किया गया था. आगे की जांच करने पर डीएफआरएसी की टीम को मई 2024 में छपी हुई ला वोसे डी न्यूयॉर्क और लूनियोन सारदा की रिपोर्टें मिली. पाई गई रिपोर्ट के अनुसार मिलान पुलिस ने एक ब्राजीलियाई ट्रांसजेंडर को डंडो और काली मिर्च के स्प्रे से पीटा क्योंकि उसकी तलाश कई दिनों से जारी थी. यह ट्रांसजेंडर कई दिनों से स्कूल के गेट पर स्कूली बच्चों को परेशान कर रही थी. वीडियो में चार पुलिस वाले इस ट्रांसजेंडर की पिटाई करते दिख रहे हैं जिसे वहां खड़े बोकोनी यूनिवर्सिटी के बच्चों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. 

Video: इजरायल-गाजा युद्ध का विरोध कर रही लड़की की अमेरिका में पुलिस ने की पिटाई? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

यह है फाइनल रिपोर्ट
डीएफआरएसी वेबसाइट की मानें तो वायरल वीडियो आज का नहीं बल्कि मई 2023 का है. वीडियो में दिखाई दे रही महिला एक ट्रांसजेंडर है जिसे पुलिस वालो ने पीटा है, ना कि एक अमेरिकी स्टूडेंट जो कि गाजा में चल रहे युद्ध का विरोध कर रही थी. इसलिए तमाम यूजर्स जो दावे कर रहे हैं वे डीएफआरएसी के अनुसार एक दम गलत हैं.

यह भी पढ़ें: Viral news: इस महिला को पानी से है एलर्जी, हाथ लगाते ही होता है भयंकर दर्द, जानें कैसे गुजर रही है जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget