एक्सप्लोरर

Trending News: Entrepreneur कपल ने अपना वेडिंग रिसेप्शन कैंसल कर गरीबों के लिए दान किए 20 लाख रुपये, मिल रही तारीफ

Viral News: एंटरप्रेन्योर कपल विशाल जैन और सेजल जोशी ने 15 नवंबर को अबूधाबी में शादी की. अब दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन के 20 लाख की राशि को जरूरतमंदों में दान कर दिया है.

Entrepreneur Couple Donated Wedding Reception Money: सोशल मीडिया पर बिग फेट वेडिंग और ग्रैंड रिसेप्शन की चर्चा होती रहती है. लेकिन एक एंटरप्रेन्योर कपल ने अपने ग्रैंड रिसेप्शन के साथ जो किया उसने सबका दिल जीत लिया है. दरअसल, विशाल जैन और सेजल जोशी 15 नवंबर को अबूधाबी में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों ने अपनी शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन के लिए 20 लाख रुपये का बजट तैयार किया था. लेकिन उन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन देने की जगह जरूरतमंदों की मदद करने को चुना. कपल ने 20 लाख रुपये का बजट गरीब लोगों को खाना और शिक्षा मुहैय्या कराने के लिए दान कर दिया. आपको बता दें कि विशाल जैन Sunshy Group नाम की कंपनी के मालिक हैं. वहीं सेजल जोशी उनकी बिजनेस पार्टनर हैं.

इंदौर के रहने वाले हैं विशाल और सेजल
विशाल जैन और सेजल जोशी दोनों ही मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले है. विशाल ने 19 साल की उम्र में अपना कॉलेज छोड़कर Sunshy Group नाम की कंपनी शुरू की थी. सेजल इस कंपनी की बिजनेस पार्टनर हैं. दोनों ने हाल ही में अपना कारोबार यूएई में शुरू किया है. साथ ही वह अब वहां शिफ्ट भी हो गए हैं. वहीं 15 नवंबर को अबूधाबी के कसर अल सराब (Qasr Al Sarab) में दोनों ने शादी रचाई है. शादी में लिमिटेड लोगों को ही बुलाया गया था. शादी के बाद दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन प्लान किया जिसके लिए 20 लाख रुपये का बजट भी तैयार किया गया. लेकिन बाद में उन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन की जगह लोगों की मदद करने का विचार किया और यह पैसे दान कर दिए. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vishal Jain (@vishaljofficial)

यह भी पढ़ें: Watch: बत्तख ने बढ़ाया मछलियों की तरफ मदद का हाथ, चोंच से खिलाया अपना दाना

कहां कहां दान किए गए हैं पैसे
एंटरप्रेन्योर कपल ने खाना, शिक्षा और टीकाकरण के लिए पैसे डोनेट किए हैं. विशाल ने गरीबों को खाना देने और टीकाकरण में मदद करने के लिए कई धर्मार्थ संगठनों को 10 लाख रुपये दान किए हैं. वहीं सेजल ने 5 लाख रुपये की राशि को जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए दान किया और एक चैरिटी नीलामी में हिस्सा लेकर लोगों की मदद करने के लिए भी उन्होंने 5 लाख रुपये डोनेट किए हैं. सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी होने के बात लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Watch: टेडी बियर सूट पहन गर्लफ्रेंड के सामने पहुंचा प्रेमी, लेकिन किसी दूसरे की बाहों में दिखी प्रेमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget