एक्सप्लोरर

देहरादून टोल नाके पर जंगल से निकल आए गजराज! हाईवे पर हाथी ने जमकर मचाया गदर- वीडियो वायरल

सुबह-सुबह टोल से गुजर रहे ड्राइवर और यात्री अपनी रोज की तरह टोल टैक्स देकर रास्ता तय कर रहे थे कि तभी दूर से आता एक भारी-भरकम साया सबका ध्यान खींचने लगा.

आपने अक्सर हाईवे के टोल को गाड़ियों से जाम होते देखा होगा. लेकिन इस बार टोल पर गाड़ियों के पहिए थमने की वजह एक हाथी बना जो कि नेशनल हाईवे किनारे बने जंगल से अचानक टोल प्लाजा पर पहुंच गया. जी हां, देहरादून के नेशनल हाईवे का वो टोल प्लाजा शायद ही कभी इतना डर और सनसनी देख पाया होगा जितना उस दिन हुआ. जब जंगल का राजा नहीं बल्कि जंगल का शांत विशालकाय हाथी अचानक अपनी भव्य एंट्री मारता हुआ वहां पहुंच गया. सुबह-सुबह टोल से गुजर रहे ड्राइवर और यात्री अपनी रोज की तरह टोल टैक्स देकर रास्ता तय कर रहे थे कि तभी दूर से आता एक भारी-भरकम साया सबका ध्यान खींचने लगा, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जंगल से निकल कर टोल पर आया हाथी

आपको बता दें कि यह विशाल हाथी जंगल से निकलकर सीधे टोल की लेन के बीचोंबीच आकर खड़ा हो गया. अगले ही पल वहां की हवा बदल गई, लोगों में अफरा-तफरी मच गई, टोल बूथ के कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे और गाड़ियों के हॉर्न की आवाज जंगल के पंछियों की चहचहाहट को दबाने लगी. गवाहों के मुताबिक हाथी कुछ देर वहीं खड़ा सबको देखता रहा, जैसे वो तय कर रहा हो कि कौन उसकी राह में रुकावट बन सकता है. इसी दौरान एक कार उसके नजदीक खड़ी थी, जिसे उसने अचानक अपनी सूंड से पकड़कर जमीन से ऊपर उठा दिया और जोर से पटक दिया. वहां मौजूद लोग चीख पड़े और कईयों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. गनीमत रही कि कार में बैठे लोग ज्यादा घायल नहीं हुए, वरना नजारा और भी खतरनाक हो सकता था. 

कार को हवा में उठाया फिर पटका

कुछ सेकंड की इस दहशत के बाद हाथी ने टोल पार किया, जैसे उसने अपनी 'नो टोल चार्ज' पॉलिसी साबित कर दी हो और आराम से सड़क पार करके दूसरी तरफ के जंगल में समा गया. वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लाखों लोगों ने इसे देखा और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे. कोई इसे जंगलों पर अतिक्रमण का नतीजा बता रहा है तो कोई इसे 'हाईवे का रियल किंग' कह रहा है.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी... आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

हैरान रह गए यूजर्स

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....जंगलों को काटकर सड़क निकालोगे तो यही होगा. एक और यूजर ने लिखा...टोल तोड़ देता भाई, तेरा तो कोई कुछ कर भी नहीं पाता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...उस कार वाले का तो कलेजा हलक में आ गया होगा.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget