एक्सप्लोरर

Video: लोकसभा चुनाव के बीच अनोखी वोटिंग, 10 साल के बच्चों ने डाला वोट- वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 10 साल के बच्चे लोकसभा इलेक्शन के लिए वोटिंग करते दिखाई दे रहे हैं, इसका वीडियो एक आईएएस ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है

Trending Video: लोकसभा चुनाव फिलहाल देशभर में चल रहे हैं. इसे लेकर पूरे देश व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं. ऐसे में बड़ों के साथ साथ बच्चे भी लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका निभा रहे हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ स्कूली बच्चे मॉक इलेक्शन में भाग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक पोलिंग बूथ पर कुछ बच्चे बैठे हैं जो कि वीडियो के जरिए बता रहे हैं कि वोट आखिर डाला कैसे जाता है और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है. अब इस मॉक इलेक्शन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक मॉक इलेक्शन का है, इसमें कुछ स्कूली बच्चे हैं जो कि एक पोलिंग बूथ पर पोलिंग ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं. यह बच्चे चुनाव की पूरी प्रक्रिया को वीडियो के माध्यम से समझा रहे हैं. इसमें तीन बच्चे टेबल चेयर पर बैठे हुए हैं, जो कि पोलिंग ऑफिसर के रूप में हैं. एक मतदाता के रूप में स्कूली बच्चा पोलिंग बूथ में आता है और पूरी प्रक्रिया को फॉलो करते हुए वोट डालता है. इस तरह की वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर वायरल होती रही है, लेकिन इसमें खास यह है कि यह स्कूली बच्चों को लेकर बनवाई गई है जिनकी उम्र भी अभी वोट डालने की नहीं हुई है. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को Awanish Sharan नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जो कि पेशे से एक आईएएस ऑफिसर हैं. जिसे अब तक करीब 1 लाख 56 हजार बार देखा जा चुका है, तो वहीं करीब 7 हजार बार वीडियो को लाइक भी किया गया है. यूजर्स इस पर कमेंट भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बच्चों को इसकी जानकारी दो या मत दो, लेकिन वोट किसे देना है इसकी जानकारी जरूर दो. एक और यूजर ने लिखा...पोलिंग के लिए जागरूकता फैलाने का यह बेहतर तरीका है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मतदान महादान,,,चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें.

यह भी पढ़ें: Video: भागो भागो यमराज आया...शख्स ने की भैंस की सवारी तो यूजर्स ने ले लिए मजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget