एक्सप्लोरर

Watch: जंगल सफारी के दौरान टूरिस्ट्स की गाड़ी में घुसा बब्बर शेर, फिर हुई दिल दहला देने वाली घटना

Viral Video: मौका देखकर एक टूरिस्ट गाड़ी से निकलने में कामयाब हो जाता है, लेकिन एक लड़की गाड़ी में ही फंसी रह जाती है

Watch Video: जंगल में जाकर खूंखार जानवरों को करीब से देखने का मन भला किस का नहीं करता है. हमारे देश में ऐसे कई सारे राष्ट्रीय उद्यान हैं जहां जाकर आप जानवरों को बेहद करीब से देख सकते हैं, यकीन मानिये इन उद्यानों में जाकर जानवरों को देखने का जो ऐहसास है वह चिड़ियाघरों में नहीं मिल सकता है, लेकिन जंगल सफारी के दौरान खतरा भी कम नहीं होता. आपके चारों तरफ खतरनाक जानवर होते हैं और वे आपके ऊपर कभी भी हमला कर सकते हैं. हांलाकि जंगल सफारी के दौरान आपके साथ एक या दो फॉरेस्ट गाइड होते हैं, लेकिन जानवर तो फिर जानवर ही होता है यदि बेकाबू हो जाए तो फिर किसी पर नहीं संभलता.

जरा सोचिए कि आप जंगल सफारी पर हैं और अचानक से आपकी गाड़ी में एक बब्बर शेर घुस आए तो आपका क्या हाल हो. यह सोचने भर से ही रूह कांप जाती है और अगर कहीं यह सोच हकीकत में बदल जाए तो फिर क्या हो. लेकिन कुछ टूरिस्ट्स के साथ जंगल सफारी के वक्त ऐसी ही घटना घटी है. टूरिस्ट्स गाड़ी में बैठा थे तभी एक बब्बर शेर उनकी गाड़ी में घुस आया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सिर पर मौत बनकर मंडराया बब्बर शेर

वीडियो में आप देखेंगे कि एक जंगल में एक गाड़ी खड़ी है उसमें कुछ टूरिस्ट्स बैठे हुए हैं और उन टूरिस्टों के साथ में उनकी सुरक्षा के लिए कुछ गार्ड भी हैं. तभी एक गार्ड के पीछे एक शेरनी पेड़ पर बैठी दिखाई देती है. हैरानी की बात ये है कि शेरनी गार्ड पर बिल्कुल भी हमला नहीं करती. इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था. एक बब्बर शेर उस गाड़ी में घुस जाता है जिसमें टूरिस्ट्स बैठे हुए होते हैं. शेर को देखते ही एक टूरिस्ट तो गाड़ी में से निकलने में कामयाब हो जाता है, लेकिन एक लड़की गाड़ी में फंसी रह जाती है. शेर उस लड़की के बिल्कुल पीछे आकर खड़ा हो जाता है. इसे देखते ही सुरक्षा गार्ड उस लड़की को वहां से निकालने की कोशिश करते हैं और वो अपने प्रयास में कामयाब भी हो जाते हैं. आपको बता दें कि शेर सबसे पहले अपने शिकार की गर्दन दबोचता है. वीडियो में आप देखेंगे कि वह शेर भी लड़की की एकदम गर्दन के पास ही खड़ा था, जरा सी चूक होने पर लड़की की जान जा सकती थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by طبیعت (@nature27_12)

यह भी पढ़ें: Watch: नीचे पड़े 2 हजार के नोट को देखकर खराब हुई दूल्हे की नियत, फिर दुल्हन ने सिखाया सबक

शेरों की हरकत देखकर लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर शेयर हो रहा है. अब तक इस वीडियो को 8700 से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘मुझे इस बात से काफी हैरानी हो रही है कि शेरों ने इंसानों पर हमला क्यों नहीं किया.’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘अगर मैं वहां होता, तो मेरी हालत ही खराब हो जाती.’

यह भी पढ़ें: Watch लाइव कैमरे पर महिला पत्रकार को कार ड्राइवर ने मारी जोरदार टक्कर, उठकर फिर से करने लगी रिपोर्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Video: देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट
देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट
फोन पर बात करते हुए पकड़ रहा था सांप, कोबरा ने ऐसा डसा कि कट मारकर निकले यमराज- वीडियो वायरल
फोन पर बात करते हुए पकड़ रहा था सांप, कोबरा ने ऐसा डसा कि कट मारकर निकले यमराज- वीडियो वायरल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget