एक्सप्लोरर

छठे मंजिल पर लगी बालकनी की जाली से निकलकर सीधे जमीन पर आ गिरा युवक, हादसे का वीडियो वायरल

Viral Video: राजस्थान के कोटा में एक युवक की हॉस्टल की छठवी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है. सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चल रहा है कि बैलेंस बिगड़ने से युवक बालकनी की ग्रिल को तोड़ते हुए नीचे गिर गया.

Accident Viral Video: राजस्थान के कोटा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक को इमारत से गिरते देखा जा रहा है. मिल रही जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात युवक अपने तीन दोस्तों के साथ अपने कमरे के बालकनी में बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था. इसके बाद जैसे ही सभी खड़े होकर कमरे में जाने लगे उसी दौरान बैलेंस बिगड़ने से एक युवक बालकनी की जाली को तोड़कर छठवीं मंजिल से नीचे गिर गया.

हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें चार युवकों को हॉस्टल की बालकनी में देखा जा सकता है. इस दौरान जब वह एक-एक कर उठने लगते हैं, तो उनमें से एक युवक कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर चला जाता है. उसके पीछ दो अन्य युवक भी कमरे के अंदर चले जाते हैं. उसी समय एक युवक अपने जूते पहनने के लिए नीचे झुकता है और उसका बैलेंस बिगड़ जाता है.

बैलेंस बिगड़ने से गिरा युवक

एक युवक अपने साथी को बालकनी की ग्रिल तोड़कर नीचे गिरते देख लेता है और मदद के लिए चीखने लगता है. फिलहाल अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मिल रही जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाला छात्र पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है. जो की कोटा के जवाहर नगर इलाके में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था.

हादसे की वीडियो वायरल

खबरों के मुताबिक मृतक युवक का नाम इशांशु भट्टाचार्य बताया जा रहा है. जिसका शव महाराव भीमसिंह अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में रखा गया है. फिलहाल वायरल हो रही वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. जिसे देख हर कोई दंग नजर आ रहा है. ज्यादातर यूजर्स ने हॉस्टल के साथ ही रिहायशी इलाकों में बालकनी से लेकर सीढ़ियों पर बनी लोहे की पतली जालियों को हटाकर मजबूत जाली लगाने की बात कही है.

यह भी पढ़ेंः Video: कुछ दुकानदार ऐसे लगाते हैं कस्टमर को चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget