एक्सप्लोरर

आइसक्रीम खा कर मत फेकिए उसकी स्टिक, इस मां-बेटी की जोड़ी ने इससे कमाल कर दिया

सुधारवी और उनका परिवार सिंगापुर में ही रहता है और यहां के सामुदायिक केंद्रों में अक्सर वह गैर भारतीय लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए इस तरह की रंगोली बनाती हैं.

सर्दियों का मौसम है ऐसे में ज्यादातर लोग आइसक्रीम नहीं खाते. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सर्दियों में भी रात के खाने के बाद सड़कों पर आइसक्रीम खाने निकल जाते हैं. लेकिन आइसक्रीम खाने के बाद आप अक्सर उसके स्टिक को यूं ही फेंक देते होंगे. जाहिर सी बात है आइसक्रीम खाने के बाद उसका कोई काम भी नहीं रहता.

लेकिन अगर हम कहें कि इस दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जो आइसक्रीम तो खाते ही हैं, लेकिन उसके स्टिक के इस्तेमाल से भी कारनामा कर दिखाते हैं. ऐसा ही एक कारनामा किया है भारतीय मां बेटी की जोड़ी ने. इन्होंने इस आइसक्रीम के स्टिक के इस्तेमाल से एक रंगोली तैयार की, जिसमें 26,000 आइसक्रीम स्टिक का प्रयोग हुआ, इसी को देखते हुए इन दोनों का नाम सिंगापुर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया है.

कौन हैं ये मां बेटी

मां का नाम है सुधारवी और बेटी का नाम है रक्षिता. सुधारवी ने इससे पहले साल 2016 में भी 3200 वर्ग फुट की एक रंगोली बनाकर सिंगापुर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था. लेकिन इस बार उन्होंने अपनी बेटी रक्षिता के साथ मिलकर लिटिल इंडिया परिसर में पोंगल उत्सव के मौके पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में आइसक्रीम स्टिक की मदद से एक रंगोली बनाई, जिसमें उन्होंने 26000 आइसक्रीम स्टिक का इस्तेमाल किया और फिर इसे सिंगापुर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया.

लग गया एक महीने का समय

आपको बताने में ये जितना आसान ही लग रहा है, असल में ये रंगोली इतनी आसानी से नहीं बनी. इसे बनाने में मां बेटी को पूरे 1 महीने का समय लगा. आपको बता दें इस रंगोली में प्रसिद्ध तमिल विद्वान कवियों तिरुवल्लुवर, अव्वैयार, भारथियार और भारतीदासन की तस्वीर देखने को मिलती है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

सुधारवी और उनका परिवार सिंगापुर में ही रहता है और यहां के सामुदायिक केंद्रों में अक्सर वह गैर भारतीय लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए इस तरह की रंगोली बनाती हैं. सुधारवी ने अपनी इस खूबसूरत रंगोली की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमें यह खबर साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि कलामंजरी और सुधारवी रंगोली ने 26000 आइसक्रीम स्टिक का इस्तेमाल करते 5.8 मीटर बाय 4.7 मीटर जितनी बड़ी रंगोली तैयार की है.

ये भी पढ़ें: घर-गाड़ी सहित एक IAS अधिकारी को मिलती हैं ये सुविधाएं, इतनी होती है सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget