एक्सप्लोरर

Video: लोकल हैं भाई लोकल, चलती बाइक पर भौंक रहे कुत्ते से शख्स ने की अपील उसके बाद जो हुआ मजेदार था, देखें वीडियो

Viral Video: बाइक सवार पर जब कुत्ता भौंकता है तो बाइक सवार एक अनोखे अंदाज में कुत्ते से बात करके उसका गुस्सा शांत करवाता है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में. 

Trending Video: सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो ऐसे वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर आप हंस हंस कर अपना पेट पकड़ लेते होंगे, और कई वीडियो आपको हैरानी में डाल देते हैं. ऐसे ही कई सारे वीडियो आपने कुत्तों के भी देखे होंगे जिनमें वो अजीब हरकत करते हुए दिखाई देते हैं. कई बार आप जब भी रात को बाइक या कार से निकलते हो तो अक्सर कुत्ते आपकी तरफ भौंकते होंगे.

इन सब में आपको समझ नहीं आता होगा कि आपको करना क्या है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार पर जब कुत्ता भौंकता है तो बाइक सवार एक अनोखे अंदाज में कुत्ते से बात करके उसका गुस्सा शांत करवाता है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में. 

लोकल था इसलिए जाने दिया वरना....

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बाइक सवार जब अंधेरे रास्ते से गुजर रहा होता है तो वहां के कुछ कुत्ते उस पर बुरी तरह से भौंकते हैं, लेकिन जैसे ही कुत्ता उस बाइक सवार की तरफ हमले के लिए दौड़ने लगता है तो बाइक सवार कहता है कि भाई लोकल हैं हम लोकल. बस इतना कहते ही वो कुत्ता एक दम शांत पड़ जाता है और ऐसे रिएक्ट करता है जैसे उसने बाइकर की कही हुई बात अच्छे से समझ ली हो.

लोकल का मतलब अक्सर ये होता है कि जहां पर इंसान रहता है उसे वहां का लोकल निवासी कहा जाता है. इस बात को कुत्ता भी भली भांति समझ गया और भौंकते हुए एक दम शांत हो गया. कुत्ते और बाइक वाले की ये अंडरस्टेंडिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7 लाख 23 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 16 हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो पर अपने कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....अच्छा हुआ स्टाफ से हूं नहीं बोला. एक और यूजर ने लिखा...इसे कहते हैं हाई लेवल सिक्योरिटी चेक. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई लोकल था इसलिए बच गया, बाहर का होता तो टैक्स देना ही पड़ता.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं पैसों की गर्मी...गर्लफ्रेंड के पैरों तले बिछा दिए करोड़ों रुपये के नोट, वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dog Viral Video: कुत्ते का भौं-भौं और बच्चों का रेन डांस, वीडियो देखकर बन जाएगा दिन
कुत्ते का भौं-भौं और बच्चों का रेन डांस, वीडियो देखकर बन जाएगा दिन
Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
Embed widget