एक्सप्लोरर

Video: मजेदार! ऑन एयर रिपोर्टिंग कर रही रिपोर्टर के साथ हुआ कुछ ऐसा कि देखकर छूट जाएगी हंसी

घटना जब घटित हुई तब रिपोर्टर ऑन एयर थी और एंकर को रिपोर्टिंग कर रही थी. यह सब होता देख न्यूज एंकर भी ऑकवर्ड हो जाती है और ब्रेक ले लेती है.

Trending Video: सोशल मीडिया का दौर है, कोई अजीबो गरीब घटना को वायरल होते यहां देर नहीं लगती. कई सारी वीडियो में तो ऐसी घटनाएं घटित होती है जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं होती. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो काफी ज्यादा हैरानी भरा है. इस वीडियो को देखकर आप समझ नहीं पाएंगे कि आपको हैरान होना है या फिर हंसना है. जी हां, वायरल वीडियो में लाइव रिपोर्टिंग कर रही एक रिपोर्टर का माइक एक कुत्ता छीन कर ले गया, और वो भी तब जब वो ऑन एयर थी. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

ऑन एयर माइक छीनकर भागा कुत्ता

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला रिपोर्टर का माइक एक कुत्ता छीन कर भाग जाता है. महिला एक न्यूज चैनल की एंकर को ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रही होती है, इतने में वहां एक कुत्ता आता है और महिला रिपोर्टर के हाथ से माइक छीन कर भाग जाता है. वीडियो रूस का बताया जा रहा है. माइक छीनने के बाद वो महिला रिपोर्टर कुत्ते के पीछे भी भागती है, लेकिन कुत्ता उसे चकमा देकर आगे निकल जाता है. यह सारी घटना चैनल के कैमरे में कैद हो जाती है. घटना जब घटित हुई तब रिपोर्टर ऑन एयर थी और एंकर को रिपोर्टिंग कर रही थी. यह सब होता देख न्यूज एंकर भी ऑकवर्ड हो जाती है और ब्रेक ले लेती है. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5 लाख 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...डॉग को इसकी रिपोर्टिंग पसंद नहीं आई. एक और यूजर ने लिखा...हो सकता है कुत्ता सत्ता पक्ष का सपोर्टर हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कुत्ते को माइक जरूर हड्डी जैसा लगा होगा. बाद में वो पछताया भी खूब होगा.

यह भी पढ़ें: Video: दूल्हे के मां बाप ने संगीत में डांस कर मचाया तहलका, वीडियो देख आप भी दांतों तले दबा लेंगे अंगुलियां

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंगल में शेर के चंगुल में फंसा शख्स, पंजो में आधे घंटे तक जकड़ी रही इंसानी जान- वीडियो वायरल
जंगल में शेर के चंगुल में फंसा शख्स, पंजो में आधे घंटे तक जकड़ी रही इंसानी जान- वीडियो वायरल
Video: उम्र 70 साल और ताकत बेमिसाल, बूढ़ी दादी ने उठाया 103 किलो वजन, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
उम्र 70 साल और ताकत बेमिसाल, बूढ़ी दादी ने उठाया 103 किलो वजन, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
Video: पानी को चीरते हुए निकली वंदेभारत एक्सप्रेस, फ्लाई ओवर तक आई बौछारें- वीडियो वायरल
पानी को चीरते हुए निकली वंदेभारत एक्सप्रेस, फ्लाई ओवर तक आई बौछारें- वीडियो वायरल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget