एक्सप्लोरर

भयंकर 'दस्त' से परेशान यात्री ने गंदी कर दी पूरी फ्लाइट, पायलट को करानी पड़ गई इमरजेंसी लैंडिंग

विमान का पूरा सफर 8-9 घंटे का था. हालांकि फ्लाइट को तब वापस अटलांटा का रुख करना पड़ना, जब एक व्यक्ति ने बार-बार दस्त होने की शिकायत की.

कई बार जरूरत पड़ने पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई जाती है. इमरजेंसी लैंडिंग तब कराई जाती है, जब किसी फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी आ गई हो या मौसम बहुत ज्यादा खराब हो गया हो. आमतौर पर इन्हीं दो कारणों से किसी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई जाती है. लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जॉर्जिया के अटलांटा से डेल्टा फ्लाइट 194 ने उड़ान भरी थी, जो अटलांटा से बार्सिलोना की ओर जा रही थी. विमान ने बीते शुक्रवार को हर्ट्सफील्ड जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. 

विमान का पूरा सफर 8-9 घंटे का था. हालांकि फ्लाइट को तब वापस अटलांटा का रुख करना पड़ना, जब एक व्यक्ति ने बार-बार दस्त होने की शिकायत की. फ्लाइट को उड़ान भरे सिर्फ 2 ही घंटे हुए थे कि शख्स ने बार-बार पॉटी आने की समस्या महसूस की. इसके बाद पायलट ने व्यक्ति की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए वापस अटलांटा जाने की सूचना दी. जानकारी के मुताबिक, बीमार शख्स की दस्त के कारण हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उसे बार-बार पॉटी जाना पड़ रहा था. सिर्फ इतना ही नहीं, ऐसा भी बताया गया कि शख्स ने पूरी फ्लाइट गंदी कर दी थी. इन्हीं वजहों से पायलट को फ्लाइट को वापस अटलांटा की ओर मोड़ना पड़ा. 

फ्लाइट की हुई सफाई

डेल्टा के अधिकारियों ने भी फ्लाइट में हुई इस घटना की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और लैंडिंग के बाद पूरी फ्लाइट को अच्छी तरह से साफ किया गया. दस्त के कारण बीमार शख्स की पहचान उजागर नहीं की गई है. फ्लाइट में मौजूद लोगों को इसकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जब तक फ्लाइट की सफाई पूरी तरह से नहीं हो गई, तब तक पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट में वेट करना पड़ा. सफाई होने के बाद सभी पैसेंजर्स को वापस बार्सिलोना के लिए रवाना किया गया. 

फ्लाइट में अक्सर देखी जाती हैं अजीबोगरीब घटनाएं

बता दें कि फ्लाइट में कई बार अजीबोगरीब मामले देखे गए हैं. कभी पैसेंजर्स फ्लाइट की खिड़की खोल देते हैं तो कभी उनमें किसी बात को लेकर भिडंत हो जाती है. अभी हाल ही में एक मामला सामने आया था, जिसमें एक शख्स ने पायलट से यह अपील की थी कि वह थोड़ी देर तक प्लेन उड़ाता ही रहे, ताकि उसके बेटे को फ्लाइट में ज्यादा देर तक बैठे रहने का सुख मिल जाए. 

ये भी पढ़ें: पति नहीं ला पाता ढंग की सब्जियां, परेशान पत्नी ने अलग तरीके से बनाकर दी लिस्ट, Viral Photo देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'

Embed widget