एक्सप्लोरर

मुस्लिमों के कपड़े पहनकर 11 लाख खर्च किए और ईद पर कुर्बानी से बचा लिए 127 बकरे, जानें किसने उठाया यह कदम?

दिल्ली की बकरा मंडी से 127 बकरों को कुर्बानी से बचाने के लिए खरीदा गया, जिसके लिए कुल 11 लाख रुपये खर्च किए गए. इन बकरों को ना सिर्फ खरीदा गया, बल्कि इनकी जीवन भर सेवा करने के भी इंतजाम किए गए.

बकरीद का त्यौहार सोमवार (17 जून) को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान मुस्लिम समाज ने अपने घरों में कुर्बानी की और अमन शांति की दुआएं कीं. ऐसे में बकरीद के मौके पर बकरों का बाजार भी गर्म रहा. लाखों बकरे इस दौरान मार्केट से बेचे गए. ऐसे में दिल्ली के मार्केट से 11 लाख में 127 बकरे खरीदे गए, लेकिन ये बकरे कुर्बानी के लिए नहीं, बल्कि इसलिए खरीदे गए ताकि इन्हें कुर्बानी से बचाया जा सके. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है पूरी खबर में.

11 लाख रुपये खर्च करके बचाए बकरे

दरअसल, दिल्ली की बकरा मंडी से 127 बकरों को कुर्बानी से बचाने के लिए खरीदा गया, जिसके लिए कुल 11 लाख रुपये खर्च किए गए. इन बकरों को ना सिर्फ खरीदा गया, बल्कि इनकी जीवन भर सेवा करने के भी इंतजाम किए गए. अब सोशल मीडिया पर इस काम की खूब चर्चा हो रही है. इस पहल की शुरुआत पुरानी दिल्ली के धर्मपुरा जैन मंदिर से जुड़े हुए लोगों ने की. दिगंबर जैन लाल मंदिर के प्रबंधन के सदस्य पुनीत जैन की अगर मानें तो यह सारा काम जैन संगठन से जुड़े लोगों ने किया. उन्होंने बताया कि हर जीव को जीने का हक है, जितना हमसे हो सकता था और जितनी हममे क्षमता थी हमने उसके अनुसार वह काम किया. गौर तलब है कि बकरों को खरीदने के बाद उनकी देखरेख की जा रही है, उन्हें समय समय पर दाना पानी दिया जा रहा है. डॉक्टर्स की टीम उनकी जांच कर रही है. थोड़े दिनों में बकरों को खातौली की एक बकरा शाला में भेज दिया जाएगा जिसे जैन समाज ही संचालित कर रहा है. 

देखें वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बकरीद से दो दिन पहले ही जैन संगठन के मन में विचार आया कि जानवरों को भी जीने का हक है. इसे लेकर जैन समाज के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक पहल चलाई गई और बकरों को बचाने के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई गई. जिससे देखते ही देखते 11 लाख रुपये की राशि इकट्ठा हो गई. ऐसे में इन पैसों से 127 बकरों की खरीद की गई और उन्हें कुर्बान होने से बचाया गया. वायरल वीडियो में संगठन के लोगों ने बकरों के साथ जियो और जीने दो के नारे लगाए.

वायरल वीडियो में शख्स एक खास धर्म को टारगेट करके उसके त्यौहार को हिंसा का पर्व बोल रहा है. शख्स वीडियो में बचाए गए बकरों के साथ खड़ा है और बोल रहा है कि 17 जून को भारत वर्ष में हिंसा का महातांडव होने जा रहा है जिसके चलते हमने 127 बकरों को बचाया है. इसके अलावा वीडियो में लोग नारे भी लगाते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नागपुर से मालदीव पहुंचा डॉली चायवाला, समंदर किनारे बनाई सिग्नेचर स्टाइल चाय तो अंग्रेज भी बोले वाह!

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget