एक्सप्लोरर

Dancing Dadi: 62 साल की दादी ने डांस से उड़ाए दिलजीत के होश, आप भी देखिए दादी का डांस!

रवि बाला शर्मा ने अपने डांस से इंटरनेट पर तूफान मचाया हुआ हैं. 62 साल की उम्र में भी वो डांस करके लाखों लोगों को प्रोत्साहित कर रही हैं. वहीं बॉलीवुड के मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ, फिल्म निर्माता इम्तियाज अली और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस भी इनके डांस के कायल बन गए हैं.

कहते हैं किसी की काबिलियत का पता उसकी उम्र देखकर नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि हमारी उम्र सिर्फ एक संख्या होती है जो हमारे अंदर छिपे हुनर को कभी दबा नहीं सकती, इस बात को रवि बाला शर्मा ने अपने हुनर के दम पर सच साबित कर दिखाया है. अक्सर लोग अपनी ढलती उम्र के साथ अपना आत्मविश्वास खोते चले जाते हैं, लेकिन रवि बाला शर्मा ने अपनी ढलती उम्र को कमजोरी ना समझकर उसे अपनी ताकत बना डाला है. 62 साल की उम्र में वो अपने डांस वीडियो से सबका दिल जीत रही हैं. सोशल मीडिया के प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके डांस के सभी यूजर कायल हो गए हैं, और 1 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर 'डांसिंग दादी' के नाम से मशहूर रवि बाला के प्रशंसक सिर्फ आम लोग नहीं हैं बल्कि दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली जैसे सैलेब्स भी उनको पसंद कर रहे हैं. 'डांसिंग दादी' का कहना है कि उनको बचपन से ही डांस करने का शौक था और जब भी उनको मौका मिलता वो अपने कमरे में बंद हो जाती और डांस करने लगती थीं.

हालांकि, उनकी शादी के बाद से वो डांस से दूर हो गई. वहीं रवि बाला ने बताया कि कॉलेज के बाद उनकी शादी होगा थी, जिस वजह से बढ़ती जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने डांस करना बंद कर दिया. लेकिन उनके पति की मौत के बाद वो डिप्रेशन का शिकार हो गईं थी. उसके बाद उनके परिवार ने उन्हें डांस करने के लिए प्रोत्साहित किया.

रवि बाला शर्मा की बहन उन्हें एक डांस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन में ले गईं. बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर ऑडिशन का एक वीडियो पोस्ट किया, जहां उन्हें बहुत प्यार और प्रशंसा मिली. वहीदाजी के गाने पर  ऑडिशन डांस वायरल हो गया और यूजर ने उनके डांस स्टेप्स की खूब तारीफ़ की. जिसके बाद से वो हर रोज डांस के वीडियो अपलोड करती हैं. वहीं गायक दिलजीत दोसांझ, फिल्म निर्माता इम्तियाज अली और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस जैसी हस्तियों ने उनके वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया और पसंद किया. दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर उनका वीडियो शेयर किया.

View this post on Instagram
 
A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लगभग 6 लाख बार देखा गया है. सोशल मीडिया पर उन्हें मिले प्यार और सराहना से वो काफी खुश हैं, और उनका मानना है कि बढ़ती उम्र को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने देना चाहिये. इंटरनेट पर फेमस होने के बाद रवि बाला मानता हैं कि उनका डांस को लेकर देखा गया सपना अब पूरा हो गया है.

इसे भी पढ़ेंः

Bigg Boss 14: राखी सावंत ने अपने पति के भेजे खत को फाड़ा, कहा- ये शादी झोल है

Sahid Kapoor से लेकर Randeep Hooda ने की Pawri, वीडियो शेयर कर बने ट्रेंड का हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेहमानों के उठते ही जूठे खाने पर टूटे मासूम, पाकिस्तान से आया खौफनाक वीडियो
मेहमानों के उठते ही जूठे खाने पर टूटे मासूम, पाकिस्तान से आया खौफनाक वीडियो
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
कलीग्स की गोद में बैठकर 'बिल्लो रानी' पर नाचा लड़का, ऑफिस में मचा गदर
कलीग्स की गोद में बैठकर 'बिल्लो रानी' पर नाचा लड़का, ऑफिस में मचा गदर
खौफनाक शिकार! बाघ ने दबोची हट्टे-कट्ठे घोड़े की गर्दन, वीडियो हुआ वायरल
खौफनाक शिकार! बाघ ने दबोची हट्टे-कट्ठे घोड़े की गर्दन, वीडियो हुआ वायरल

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

Embed widget