एक्सप्लोरर

वर्दी पहने स्कैमर ने केरल पुलिस को फोन लगाया, अफसर बोला- ये काम छोड़ दो भाई

ताजा मामला केरल से सामने आया है जहां एक साइबर ठग ने फ्रॉड करने की नियत से गलती से पुलिस स्टेशन में ही वीडियो कॉल लगा दिया, और इसके बाद जो हुए वो देखने लायक था.

Trending Video: इंटरनेट का जमाना है. जिस तरफ देखो उस तरफ केवल इंटरनेट का जाल दिखाई देता है. पिछले 20 सालो में इंटरनेट ने इस तरह से पैर पसारे हैं कि अब बगैर इंटरनेट कोई काम संभव ही नहीं है. ऐसे में सोशल मीडिया और इंटरनेट का कुछ लोग गलत इस्तेमाल भी करते हैं, जैसे कि साइबर ठग. ये लोग भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ऑनलाइन पैसे ऐठ लेते हैं जिससे कई लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में कई बार इन ठगों का सामना पुलिस ऑफिसर्स से भी हो जाता है और फिर इसके बाद इनकी शामत सी आ जाता है. ताजा मामला केरल से सामने आया है जहां एक साइबर ठग ने फ्रॉड करने की नियत से गलती से पुलिस स्टेशन में ही वीडियो कॉल लगा दिया, और इसके बाद जो हुए वो देखने लायक था.

ठग ने साइबर सेल में ही लगा दिया वीडियो कॉल

देशभर में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कैमर पुलिस अधिकारियों को ही डरा धमका कर उनसे पैसे ऐठने की कोशिश कर रहा है. घटनाक्रम से जुड़ा पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि साइबर ठग ने हूबहू पुलिस की वर्दी पहनी हुई है और उसके पीछे वो सब नजर आ रहा है जो कि एक पुलिस स्टेशन में नजर आता है. स्कैमर ने ठगी का शिकार बनाने के लिए गलती से त्रिशूर के साइबर सेल में ही वीडियो कॉल लगा दिया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Thrissur City Police (@thrissurcitypolice)

अफसर बोला, ये काम छोड़ दो भाई

वीडियो में स्कैमर पुलिस को ही डराते हुए पूछ रहा है कि आप कहां से, दूसरी तरफ बैठा असली पुलिस वाला कहता है कि मेरा कैमरा ठीक से काम नहीं कर रहा है सर. इस पर साइबर ठग दबाव डालकर पुलिस वाले से कैमरा ऑन करने के लिए कहता है और जैसे ही कैमरा ऑन होता है वैसे ही ठग के पसीने छूट जाते हैं.हकीकत पता लगने के बाद साइबर ठग और पुलिस दोनों की हंसी छूट जाती है. इसके बाद पुलिस ठग को ऐसा काम न करने की सलाह देती है. पुलिस उसे यह भी बताती है कि वह इस वक्त कहां है और किस जगह से बात कर रहा है इसका पूरा डेटा उनके पास है. इसके बाद तो मानों ठग की हवा टाइट हो जाती है और वो वहां से रफू चक्कर हो जाता है.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप हैं एक नंबर के अंधविश्वासी! उनकी इन हरकतों को जानकर दंग रह जाएंगे आप

ठग के साथ हो गई ठगी, बोले यूजर्स

वीडियो को Thrissur City Police आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 2 लाख 59 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस तरह से कौन धोता है भाई. एक और यूजर ने लिखा...ये तो ठग के साथ ही ठगी हो गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बड़े खतरनाक लोग हैं, डर का माहौल है.

यह भी पढ़ें: सिंगल लौंडों को चिढ़ाने वाली खबर, वर्चुअल वाइफ के साथ शख्स ने मनाई छठी एनिवर्सरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
पेट्रोल महंगा होने का डर! टैंकर लेकर पहुंचा पेट्रोल पंप और भरवाया 5000 लीटर तेल, वीडियो वायरल
पेट्रोल महंगा होने का डर! टैंकर लेकर पहुंचा पेट्रोल पंप और भरवाया 5000 लीटर तेल, वीडियो वायरल
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
मिसाइलों के धमाकों के बीच ईरानियों का जोश उड़ा देगा होश, वायरल वीडियो देख हिल जाएंगे ट्रंप
मिसाइलों के धमाकों के बीच ईरानियों का जोश उड़ा देगा होश, वायरल वीडियो देख हिल जाएंगे ट्रंप

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार सिस्टम और सोर्स कोड भी मिलेगा, पाकिस्तान को लगा शॉक
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार-सोर्स कोड भी मिलेगा, PAK को लगा शॉक
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget