Viral Video: मछली के पीछे-पीछे पानी से बाहर आया मगरमच्छ, फिर किया कुछ ऐसा
अब मगरमच्छ से जुड़ा ही एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में मगरमच्छ के करीब कई लोग भी देखे जा सकते हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग मछली पकड़ रहे हैं. वहीं उस पानी में मगरमच्छ भी मौजदू होता है.

पानी में रहने वाले जानवरों में मगरमच्छ खतरनाक जानवर में से एक माना जाता है. मगरमच्छ पानी के अंदर और पानी के बाहर दोनों जगह रह सकता है. मगरमच्छ का जबड़ा इतना मजबूत होता है कि किसी की भी आसानी से जान ले ले.
अब मगरमच्छ से जुड़ा ही एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में मगरमच्छ के करीब कई लोग भी देखे जा सकते हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग मछली पकड़ रहे हैं. वहीं उस पानी में मगरमच्छ भी मौजदू होता है.
यहां देखें वीडियो---
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद एक शख्स एक बड़ी मछली पकड़ लेता और मगरमच्छ उस बड़ी मछली के पीछे-पीछे चला जाता है. मगरमच्छ उस मछली के पीछे पानी से भी बाहर निकल जाता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं.
हालांकि मगरमच्छ न तो मछली को पकड़ पाता है और न ही वहां मौजूद लोगों को कुछ नुकसान पहुंचा पाता है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को अभी तक 7 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं लोग कमेंट कर हैरानी भी जता रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
Viral Video: काले अजगर को गले में डालकर पोज दे रहा था शख्स, अचानक से हुआ कुछ ऐसा
Viral Video: भेड़ ने मारी शख्स को टक्कर, हैरान कर देगा ये वीडियो





















