केकड़े भी करते हैं एक दूसरे की केयर, Video देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा
Viral Crab Video: केकड़े के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में एक केकड़े को अपने साथी केकड़े को इंसान से बचाने के लिए गले लगाते देखा जा सकता है जो बेहद क्यूट लगता है.

Trending Crab Video: केकड़े बहुत बुद्धिमान प्रजाति के होते है. हालांकि, जब इनकी बुद्धि की बात आती है तो इन केकड़ों को कम करके आंका जाता है जो बिल्कुल गलत है. आपने "Crab Mentality" के बारे में सुना होगा जिसमें कहा गया है कि यदि एक बॉक्स में बहुत सारे केकड़े रखे जाते हैं तो उनमें से कोई भी बाहर नहीं आ पाएगा क्योंकि जैसे ही कोई ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है तो दूसरा साथी उसे नीचे खींच लेगा. जबकि इस वीडियो में इस धारणा के बिलकुल विपरीत दो केकड़ों को एक दूसरे की देखभाल और सुरक्षा करते देखा गया है.
एक बहुत अनोखा वीडियो सामने आया है जिसमें एक केकड़ा अपने साथी को एक आदमी से बचाने के लिए गले लगाते दिखाई देता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी जैसे एक केकड़े को छूता है तो दूसरा केकड़ा पहले केकड़े को गले लगाता है ताकि आदमी उसे उठा ना सके.
वीडियो देखिए:
The little crab protects his friend from a human being by hugging him pic.twitter.com/l4mUs3hrXp
— Gabriele Corno (@Gabriele_Corno) September 19, 2022
केकड़े करते हैं एक दूसरे की केयर
इस दिलचस्प वीडियो को गेब्रियल कॉर्नो ने ट्विटर पर साझा किया है. वीडियो में एक कैप्शन भी दिया गया है जिसमें लिखा है कि, "छोटा केकड़ा अपने दोस्त को गले लगाकर इंसान से बचाता है." 10 सेकंड के इस वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि केकड़े भी एक दूसरे की ऐसे देखभाल कर सकते हैं.
वायरल हुआ वीडियो
कल यानी 19 सितंबर को पोस्ट किए इस वीडियो को बड़ी जल्दी 17 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और लगभग 60 हजार लाइक्स के साथ ये चौंका देने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो चुका है. एक यूजर ने लिखा है कि, ''मैंने सुना है कि वे (Crab) बहुत बुद्धिमान होते हैं और अच्छे पालतू जानवर भी साबित होते हैं.''
ये भी पढ़ें:
Shocking Video: मछली को मगरमच्छ ने पहले जमीन पर पटका, फिर कच्चा चबा गया
Funny Video: आदमी का बैग खोलकर चोरी करता दिखा एक बंदर, वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकेगी
Source: IOCL



























