एक्सप्लोरर

फ्लाइट में कपल के शरीर से आ रही थी बदबू, परेशान हो गए यात्री, एयरहोस्टेस ने दोनों को प्लेन से उतारा

पति-पत्नी का कहना है कि अमेरिकी एयरलाइंस ने उसे यह कहकर सफर करने से रोक दिया कि उसके शरीर से पसीने की काफी तेज बदबू आ रही है.

हाल ही में अमेरिकी फ्लाइट से सफर करने वाले एक परिवार ने अमेरिकी एयरलाइंस पर एक ऐसा आरोप लगा दिया जिसके कारण न सिर्फ ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, बल्कि लोग आरोप सुनकर हैरान भी रह गए. दरअसल एक परिवार ने अमेरिकी एयरलाइंस पर उसे शर्मिंदा करने और अजीब सी वजह देकर फ्लाइट से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया है. पति-पत्नी का कहना है कि अमेरिकी एयरलाइंस ने उसे यह कहकर सफर करने से रोक दिया कि उसके शरीर से पसीने की काफी तेज बदबू आ रही है. यह बदबू फ्लाइट पर बैठे अन्य यात्रियों को परेशान कर रही है. 

क्रू ने प्लेन से नीचे उतारा

अमेरिकी एयरलाइंस पर शर्मिंदा करने का आरोप लगाने वाले शख्स का नाम योस्सी एडलर है और उनकी बीवी का नाम जेन्नी है. ये दोनों पति-पत्नी अमेरिका के डेट्राय्ट के रहने वाले हैं और मिआमी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी 19 महीने की बेटी के साथ सफर करने जा रहे थे. लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही उन्हें प्लेन से नीचे उतार दिया गया.पति पत्नी का कहना है कि नीचे उतारते वक्त तो उन्हें कोई वजह नहीं बताई गई लेकिन थोड़ी देर बाद जब कपल ने ऐसा करने की वजह जानने की कोशिश की तो उन्हें बताया गया कि पसीने की तेज दुर्गन्ध के कारण उन्हें सफर नहीं करने दिया गया.

क्या वाकई यही है असली वजह?

हालांकि 36 साल के मिस्टर एडलर, जो कि पेशे से बिजनेस कंसल्टेंट हैं, उनका मानना है कि भले ही उनके परिवार को प्लेन से उतारने के लिए ये वजह दी गई हो, लेकिन उनके शरीर से पसीने की कोई बदबू नहीं आ रही थी. उनका मानना है कि उन्हें फ्लाइट से न जाने देने की असली वजह कुछ और ही थी. 

मिस्टर एडलर ने कहा कि वो ज्यूइश हैं, इसलिए उन्हें सफर नहीं करने दिया गया और मुझे यकीन है कि अमेरिकी एयरलाइन्स ये कभी कबूल नहीं करेगी कि उन्हें धर्म के आड़ में सफर करने से रोका गया है. लेकिन सच्चाई यही है. कपल ने कहा कि वो अपने घर जा रहे थे. लेकिन एयरलाइंस के ऐसे बर्ताव के कारण उन्हें अपनी फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी. 

एयरलाइंस ने दी सफाई 

वहीं इस मामले को लेकर अमेरिकी एयरलाइन्स की भी सफाई सामने आई है. एयरलाइंस का कहना है कि जब ये कपल फ्लाइट में बैठ रहा था, उस वक्त ही कई यात्रियों ने उनके शरीर से बदबू आने की शिकायत की थी. एयरलाइंस के अनुसार उन्हें फ्लाइट से उतार तो दिया गया लेकिन एयरलाइंस ने उन्हें रहने के लिए होटल का रूम दिया और उन्हें फूड वाउचर भी दिया. हालांकि कपल ने ये सब लेने से साफ इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें: विटामिन की गोली समझ एयरपोड को निगल गई महिला, गले में अटकी 'जान'! जानें फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंसान है या बाहुबली... 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल
इंसान है या बाहुबली... 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल
CM Revanth Reddy Viral Video: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने पोते के लिए बनाई गरमा-गरम पूड़ियां, दादा-पोते की क्यूट बॉन्डिंग का वीडियो वायरल 
तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने पोते के लिए बनाई गरमा-गरम पूड़ियां, दादा-पोते की क्यूट बॉन्डिंग का वीडियो वायरल 
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
195 Kisses Record Viral Video: 30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget