एक्सप्लोरर

विटामिन की गोली समझ एयरपोड को निगल गई महिला, गले में अटकी 'जान'! जानें फिर क्या हुआ

Weird News: अमेरिका में एक महिला गलती से एप्पल के एयरपोड निगल गई है. सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि उसने इसे विटामिन समझ के खा लिया.

Woman Swallows Airpod: एयरपोड्स ने गाना सुनना या फिर किसी से मोबाइल पर बात करना बहुत आसान बना दिया है. ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट करिए और कान में लगातर जी भरकर गाना सुनिए. एयरपोड्स से तारों में उलझने का झंझट भी खत्म हो जाता है. हालांकि, क्या हो जब कोई इस छोटे से डिवाइस को निगल जाए. ऐसा ही कुछ अमेरिका में हुआ है, जहां एक महिला अपनी दोस्त से बात करते-करते गलती से एक एयरपोड को निगल गई. 

यूटाह की रहने वाली 52 वर्षीय टैना बार्कर ने एयरपोड निगलने का किस्सा टिकटॉक पर बताया. उनकी ये कहानी तेजी से वायरल भी हो गई है. सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि बार्कर का दावा है कि उन्होंने एयरपोड को विटामिन समझ के निगल लिया. जिसने भी ये सुना है, वह हैरान रह गया है कि भले कोई विटामिन के लिए एयरपोड क्यों खाएगा. एयरपोड प्लास्टिक से बने हुए होते हैं, जिसका मतलब है कि अगर ये पेट में गए तो आपको नुकसान देंगे. 

वीडियो में बार्कर ने क्या बताया? 

टैना बार्कर बताती हैं कि वह बहुत ही ज्यादा परेशान हैं. वह कहती हैं कि सुबह मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे मैं अभी भी उबरने की कोशिश कर रही हूं. आज सुबह में टहलने के लिए निकली थी, तभी मुझे मेरी दोस्त दिखी. मैं अपनी दोस्त के पास भागते हुए गई, क्योंकि मैंने उसे सालों से नहीं देखा था. वह मुझे बता रही थी कि किस तरह से उसकी लाइफ बहुत ज्यादा बिजी रहती है. वह किस तरह इन दिनों अपनी जिंदगी गुजार रही है. 

एयरपोड निगलने के बाद पी लिया पानी!

बार्कर ने आगे बताया कि इस बातचीत के बीच में मैंने अपनी विटामिन की गोली खाई. मैंने विटामिन लेने के बाद तुरंत पानी पीया और फिर मुझे कुछ अटकने जैसा महसूस हुआ. मैं और भी ज्यादा पानी पीया और फिर अपनी दोस्त को अलविदा कहकर आगे बढ़ने लगी. तभी मैंने देखा कि मेरे हाथ में एयरपोड का केस और विटामिन की गोली तो है ही. मैंने केस खोला तो उसमें से एयरपोड गायब था. तब जाकर मुझे एहसास हुआ कि मैंने गलती से एक एयरपोड निगल लिया है. 

टैना बार्कर ने बताया कि मैंने अपने डॉक्टर, अपने दोस्तों और बाकी लोगों को भी इस घटना के बारे में बताया है. सभी ने मुझे एक ही सलाह दी है कि मैं डॉक्टर को दिखाऊं. इसलिए मैं अब वहीं करने वाली हूं. मुझे नहीं मालूम है कि कभी किसी ने ऐसा किया है या नहीं. बार्कर वीडियो में आगे बताती हैं कि उन्हें खुशी है कि कम से कम उनका दायां एयरपोड अभी भी बचा हुआ है.

ये भी पढ़ें: शख्स पर चढ़ा पॉपुलर होने का बुखार, खतरनाक रेलिंग पर किया 'जानलेवा स्टंट', भुगतना पड़ा बुरा अंजाम, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget