एक्सप्लोरर

ये तो गजब हो गया! चीन का ये रोबोट खुद बदलता है अपनी बैटरी, करता है 24 घंटे काम- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

ये खुद ही चलकर बैटरी बदलने के स्टेशन तक जाता है और वहां अपनी एक बैटरी निकालकर चार्जिंग पर रख देता है और दूसरी फुल बैटरी लगा लेता है. फिर बिना रुके वापस काम पर लग जाता है.

सोचो अगर तुम्हारा मोबाइल खुद चलकर चार्जिंग स्टेशन पर जाए और अपनी बैटरी खुद निकालकर नई बैटरी लगा ले, तो कैसा लगेगा? अब यही कमाल एक रोबोट ने कर दिखाया है. चीन की मशहूर रोबोट बनाने वाली कंपनी यूबी टेक रोबोटिक्स ने एक ऐसा इंसान जैसे दिखने वाला रोबोट बनाया है, जिसका नाम है वॉकर एस2 (Walker S2). ये रोबोट एक ऐसा जुगाड़ लेकर आया है कि अब इसे रुककर चार्ज करने की भी जरूरत नहीं पड़ती. जब इसकी बैटरी कम होती है, तो ये खुद ही चलकर बैटरी बदलने के स्टेशन तक जाता है और वहां अपनी एक बैटरी निकालकर चार्जिंग पर रख देता है और दूसरी फुल बैटरी लगा लेता है. फिर बिना रुके वापस काम पर लग जाता है.

ये कमाल की तकनीक डबल बैटरी सिस्टम पर काम करती है. मतलब इसके पास दो बैटरियां होती हैं. एक बैटरी से काम करता है और दूसरी को जब चाहें बदल सकता है. इस वजह से इसे कभी बंद नहीं करना पड़ता. ना चार्जिंग का झंझट, ना कोई रुकावट. जब एक बैटरी खत्म होने लगे तो वो रोबोट खुद ही समझ जाता है कि उसे क्या करना है. ये ऐसे ही जैसे इंसान को भूख लगे और वो खुद ही जाकर खाना खा ले बिना किसी को बताए. इस रोबोट की बैटरी बदलने की पूरी प्रक्रिया बहुत आसान और मजेदार है.

कंपनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वॉकर एस2 अपनी भुजाओं से पीछे लगी बैटरी निकालकर शेल्फ में रखता है और वहां से नई बैटरी निकालकर लगा लेता है. इस काम में उसे सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं. न तो किसी मदद की जरूरत और न ही किसी इंस्ट्रक्शन की. यह सब कुछ वो खुद करता है. यह सिस्टम बिलकुल वैसा है जैसा चीन की कुछ इलेक्ट्रिक कारों में होता है, जहां बैटरियां चार्ज करने की जगह सीधे बदली जाती हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

वीडियो को UBTECH Robotics नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इंसान खुद से सांस ले सकता है खा सकता है, रोबोट अब कोई नई चीज नहीं है. एक और यूजर ने लिखा...रोबोट एक दिन पूरे इंसानों को खा जाएंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...एक दिन केवल रोबोट होंगे और इंसानों को किताबों में पढ़ाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज
Video: सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल
सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल
Video: क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे? अखिलेश के बयान से भावुक हुए यूजर्स, बोले- गर्दा उड़ा दिए भइया
क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे? अखिलेश के बयान से भावुक हुए यूजर्स, बोले- गर्दा उड़ा दिए भइया

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget