एक्सप्लोरर

हैवानियत! टीचर ने रूलर से मारकर 9 साल की बच्ची का सिर फाड़ा, बाहर निकलकर आ गया 'दिमाग'

इस टीचर ने बच्ची को मेटल रूलर से इतनी जोर से मारा कि उसके सिर में 5 सेंटीमीटर का गहरा घाव बन गया और सिर फट गया. यहां तक कि दिमाग भी बाहर निकलकर आ गया.

भारत के पड़ोसी देश चीन से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक स्कूल की टीचर ने एक बच्ची की शरारतों से परेशान होकर उसे इतनी भयंकर सजा दे डाली है, जिसके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. चीन के हुनान प्रांत में जब बच्ची स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी, तभी किसी बात से गुस्सा होकर टीचर ने उसके सिर पर मेटल रूलर उठाकर दे मारा. मेटल रूलर लगने की वजह से बच्ची का सिर फट गया, जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

यह मामला हुनान के बोकाई मीक्सिहु प्राइमरी स्कूल का है, जहां काम करने वाली एक टीचर सोंग माउमिंग ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया है. इस टीचर ने बच्ची को मेटल रूलर से इतनी जोर से मारा कि उसके सिर में 5 सेंटीमीटर का गहरा घाव बन गया और सिर फट गया. इस हमले के बाद टीचर खुद उसे स्कूल के ही एक डॉक्टर के पास ले गई, जिसने कहा कि बस मामूली सी चोट है और सिर्फ टांके लगाने की जरूरत है. 

पहले टांके लगाने जा रहे थे डॉक्टर, मगर फिर...

हालांकि स्कूल ने उसे अच्छे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया, जहां के डॉक्टरों ने यह कहते हुए उसका तुरंत इलाज करने से मना कर दिया कि उन्हें बच्ची के माता-पिता की परमिशन की जरूरत है. डॉक्टर की इस कंडीशन के बाद स्कूल स्टाफ ने बच्ची के माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी. लड़की की मां ने बताया कि हॉस्पिटल के डॉक्टर पहले तो स्कूल की सलाह पर बच्ची को टांके लगाने जा रहे थे. हालांकि जब उनसे बच्ची की कंडीशन की जांच करने को कहा गया, तब सामने आया कि उसकी हालत गंभीर है. 

फट चुका था सिर

मेटल रूलर से मारने की वजह से बच्ची का सिर फट चुका था. टूटी हुई हड्डी के टुकड़े उसके सिर में अटक चुके थे. इस कंडीशन को देखने के बाद डॉक्टर ने कहा कि उन्हें बच्ची को बचाने के लिए तुरंत इमरजेंसी सर्जरी करनी होगी. सर्जरी लगभग पांच घंटे तक चली, क्योंकि बच्ची के सिर से हड्डी के टुकड़ों को निकालना बहुत मुश्किल काम था. लड़की की चाची ने बताया कि बच्ची की हालत बहुत खराब थी. उसके सिर से दिमाग लगभग बाहर आने को था. बच्ची को निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद पुलिस ने बच्ची को प्रताड़ित करने वाली टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें: दांत में दर्द का बोलकर सोने चली गई लड़की, फिर 32 साल बाद नींद से उठी! ये घटना पढ़कर हिल जाएगा आपका दिमाग   

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget