एक्सप्लोरर

ड्रग्स के नशे में धुत मां को रोते हुए बच्चे ने जड़ दिए थप्पड़, आपको भी हैरान कर देगा ये वीडियो

Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपको दिखाएगा कि कैसे नशा बच्चों से उनकी मासूमियत छीन लेता है. वीडियो देखने के बाद मुमकिन है कि आप भी कांप उठें.

Trending Video: नशा एक ऐसी चीज है जो हंसते खेलते घरों को उजाड़ देता है और लोगों को इसका पता तब लगता है जब सब कुछ उनके हाथ से जा चुका होता है. कई सारे केस में नशे के आदी लोग अपने घरों का सामान तक बेच आते हैं, कुछ लोग रेप जैसा घिनौना अपराध भी नशे की हालत में ही करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपको दिखाएगा कि कैसे नशा बच्चों से उनकी मासूमियत छीन लेता है. वीडियो देखने के बाद मुमकिन है कि आप भी कांप उठें.

नशे में डूबी मां तो बच्चे ने लगाए जोरदार थप्पड़

किसी बच्चे के लिए सबसे बुरी चीज क्या हो सकती है. यही कि उसके मां बाप नशे का सेवन करते हों और घर में इस वजह से गहमागहमी का माहौल रहता हो. जिन घरों में ये सब चीजें होती हैं वहां पर बच्चे अपना बचपन खो देते हैं और उनकी मासूमियत भी उनसे रूठ जाती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया, ये हैरान कर देने वाला वीडियो आपके भी रोंगटे खड़े कर देगा और सोचने पर मजबूर कर देगा कि ऐसी क्या मजबूरी रही जिसकी वजह से वीडियो में एक 10 साल के बच्चे ने अपनी मां को लगातार चांटे जड़ दिए.

यह भी पढ़ें: महिला ने दान कर दिया 2600 लीटर ब्रेस्ट मिल्क! खुद का ही दूध डोनेट कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोता रहा बेटा, नहीं पड़ा मां को कोई फर्क

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी मां को नशे से उठाने के लिए जोर जोर से चीखता है. उसकी मां इतनी ज्यादा नशे में है कि उसे अहसास ही नहीं है कि छोटी बच्चा उसकी इस आदत पर रो रहा है और अपने नसीब को कोस रहा है. कई कोशिशों के बाद भी जब महिला नहीं उठती तो ये छोटा बच्चा मजबूरन अपनी मां पर हाथ उठाता है और उसके मुंह पर जोरदार थप्पड़ रसीद कर देता है. हालांकि थप्पड़ मारते हुए बच्चा बोल रहा है मां उठो, मां जाग जाओ. लेकिन नशे में धुत महिला को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और बच्चा भी अपनी हिम्मत हार बैठता है. हालांकि बच्चे के पास खड़ी एक दूसरी महिला उसे ऐसा करने से रोकती है. घटना कब और कहां की है इसकी फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: सिंगल लौंडों को चिढ़ाने वाली खबर, वर्चुअल वाइफ के साथ शख्स ने मनाई छठी एनिवर्सरी

यूजर्स बोले, ये मां कहलाने लायक ही नहीं है

वीडियो को @cctvidiots नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 95 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को रिपोस्ट भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...सब करो लेकिन कभी नशा मत करो. एक और यूजर ने लिखा...कितना बुरा होता है नशा, एक औलाद से अपनी मां को थप्पड़ पड़वा दिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस महिला को मां कहलाने का कोई हक ही नहीं है.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप हैं एक नंबर के अंधविश्वासी! उनकी इन हरकतों को जानकर दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे
मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे
Kanwar Yatra Viral Video: बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे कांवड़िये, TTE ने ट्रेन से उतारा
बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे कांवड़िये, TTE ने ट्रेन से उतारा
मां को याद कर शादी के स्टेज पर रो पड़ा दूल्हा, आपको भी रुला देगा वीडियो
मां को याद कर शादी के स्टेज पर रो पड़ा दूल्हा, आपको भी रुला देगा वीडियो
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget