एक्सप्लोरर

नशे में नाबालिग ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अपमान, पुलिस ने उतारा नशा... तो मांगी माफी

Viral Video: एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक को नशे की हालत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अपमान करते देखा गया. अब उसी शख्स को प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर माफी मांगते देखा गया.

Bilaspur Viral Video: हाल ही में होली का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान कई शहरों में होली हुड़दंगों ने काफी उत्पात मचाया, जिसके बाद पुलिस को एक्शन लेना पड़ा है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है. जो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को शराब के नशे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अपमान करते देखा गया. जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह फैल गया.

जानकारी के अनुसार यह वीडियो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का बताया जा रहा है. जिसमें होली के दिन शराब के नशे में होने के कारण एक युवक सिगरेट पीते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के बगल में लगी सीढ़ियों पर चढ़कर उनके बगल में पहुंच गया. जिसके बाद उसने नशे की हालत में कुछ ऐसा कर दिया, जिसके कारण देशभर में उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी.

नशे की हालत में किया प्रतिमा का अपमान

फिलहाल जानकारी के अनुसार वीडियो के वायरल होते ही छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की पुलिस हरकत में आ गई. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने युवक को खोज निकाला. जिसमें पता चला कि युवक 17 साल का होने के कारण नाबालिग की श्रेणी में पाया गया. जिसके बाद पुलिस ने उसके माता-पिता को थाने बुलाया, जहां सभी ने उसकी इस हरकत के लिए उनसे माफी मांगी. फिलहाल मामले में पुलिस ने युवक को समझाइस देकर छोड़ दिया.

नशा उतरने पर प्रतिमा पर चढ़ाई फूल माला

जिसके बाद युवक अगले दिन बिलासपुर के सरकंडा के सीपत चौक में सुभाष चंद्र बोस की उसी प्रतिमा पर पहुंचकर अगरबत्ती जलाकर पूजा अर्चना करने के बाद प्रतिमा पर फूलों की माला चढ़ाने के बाद उनसे माफी मांगी है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, फिलहाल वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स का गुस्सा शांत होते नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ेंः Video: पहले हाथापाई करते रहे दो लोग, फिर युवक पर चला दी गोली...  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget