एक्सप्लोरर

Video: विदेशी महिला को पुरानी दिल्ली में रिक्शा करना पड़ा भारी, दो किमी के मांग लिए 6 हजार रुपये

Viral Video: सिंगापुर से भारत घूमने आई एक महिला के साथ एक लोकल रिक्शा चालक ने दुर्व्यवहार करते हुए 2 किमी के 6 हजार रुपये मांग लिए. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Trending Video: दिल्ली देश की राजधानी है और पूरी दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व भी करती है. ऐसे में जो भी पर्यटक भारत घूमने आता है उसकी तमन्ना रहती है कि वह दिल्ली घूमने भी जरूर जाए. लेकिन दिल्ली में इन दिनों पर्यटकों के खराब अनुभव सामने आ रहे हैं. जहां एक विदेशी महिला से रिक्शे वाले ने केवल केवल 2 किमी के 6 हजार रुपये मांग लिए. यह घटनाएं भारत के स्लोगन अतिथि देवो भव: की छवि को धूमिल कर रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इस बात की गवाही चीख चीख कर दे रहा है कि दिल्ली में अब पर्यटकों की जेब सुरक्षित नहीं है.

2 किमी के मांगे 6 हजार रुपये

दरअसल, सिंगापुर की एक ट्रैवल ब्लॉगर सिल्विया चान दिल्ली घूमने के लिए भारत आईं थीं. भारत यात्रा के दौरान उन्होंने राजधानी घूमने का भी प्लान बनाया था. इस दौरान उन्होंने पुरानी दिल्ली की गलियां घूमने के लिए एक रिक्शा कर लिया. सिल्विया का कहना है कि उन्होंने जब रिक्शा चालक से किराए का पूछा तो रिक्शा चालक ने काफी दोस्ताना व्यवहार करते हुए 100 रुपये की मांग की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chan Sylvia | Courage + Life Coach (@sylsyl.chan)

इस पर सिल्विया रिक्शा में बैठ गई. लेकिन ड्रॉप पॉइंट पर रिक्शा चालक के तेवर बदल गए और वह उनसे 6 हजार रुपये की मांग करने लगा. सिल्विया ने बताया कि जामा मस्जिद से लाल किला आने के इस शख्स ने हमसे 6 हजार रुपये मांगे. आगे सिल्विया ने कहा कि हमारे पास कोई ऑप्शन था नहीं इसलिए हमें इस रिक्शा चालक को 2 हजार रुपये देने पड़े, जिसके बाद वो वहां से चला गया. 

दिल्ली की पर्यटन छवि हुई धूमिल

सिल्विया के साथ घटी इस घटना से वे काफी ज्यादा निराश हुई और इसे एक बड़ा स्कैम करार दिया. सिल्विया ने कहा कि वे दिल्ली के लोकल रिक्शा चालकों का समर्थन करती हैं लेकिन इस तरह की ठगी सही नहीं है. सिल्विया ने लोगों से कहा कि आप इन रिक्शा चालकों से अच्छा है एक उबर हायर कर लें.

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को Chan Sylvia  नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 54 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...एक भारतीय होने के नाते मैं सलाह दूं तो उबर ज्यादा किफायती है. एक और यूजर ने लिखा...यह शख्स बेहद डरावना है, शुक्र है आप सुरक्षित हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दिल्ली में अनजान लोगों को अंबानी समझा जाता है. लूट लो, पैसा तो इसके पास होगा ही.

यह खबर सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है. एबीपी न्यूज ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें: ये कैसा काम! 30 सालों से काम के चलते सो नहीं पाई महिला, ऐसी हो गई है हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: बच्चा नहीं पहले बीवी, डिलीवरी के बाद अस्पताल पहुंचे शख्स ने बीवी को लगाया गले, रुला देगा ये वीडियो
बच्चा नहीं पहले बीवी, डिलीवरी के बाद अस्पताल पहुंचे शख्स ने बीवी को लगाया गले, रुला देगा ये वीडियो
ट्रैफिक जाम में फंसा युवक बाइक पर ही करने लगा ऑफिस वर्क, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
ट्रैफिक जाम में फंसा युवक बाइक पर ही करने लगा ऑफिस वर्क, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Jantar Mantar Protest: ऑस्ट्रेलिया से 1 लाख रुपये खर्च करके दिल्ली प्रोटेस्ट में पहुंचा शख्स, वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया से 1 लाख रुपये खर्च करके दिल्ली प्रोटेस्ट में पहुंचा शख्स, वीडियो वायरल
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget