एक्सप्लोरर

'ये भारत है और मैं हिंदी बोलूंगी..' बेंगलुरु में SBI मैनेजर से कन्नड़ नहीं बोलने पर हुई बदसलूकी, वीडियो वायरल

Viral Video: यहां नम्मा कर्नाटक" बनाम "हमारी हिंदी" की लड़ाई छिड़ी हुई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्राहक बार-बार महिला कर्मचारी को कन्नड़ बोलने पर मजबूर कर रहा है.

बेंगलुरु ग्रामीण के चंदपुरा में एसबीआई बैंक की एक शाखा में उस वक्त बवाल मच गया जब भाषा को लेकर बहस ने जोर पकड़ लिया. मामला यूं था कि एक ग्राहक बार-बार शाखा प्रबंधक से कन्नड़ में बात करने की जिद कर रहा था...उसका कहना था कि ये कर्नाटक है, हिंदी नहीं चलेगी यहां." लेकिन मैनेजर भी जैसे हिंदी का झंडा उठाकर आई थी. महिला कर्मचारी का कहना था कि मैं भारत में रहती हूं, हिंदी मेरी राष्ट्रभाषा है, मैं तो हिंदी में ही बोलूंगी." बस फिर क्या था... "नम्मा कर्नाटक" बनाम "हमारी हिंदी" की लड़ाई छिड़ गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्राहक बार-बार महिला कर्मचारी को कन्नड़ बोलने पर मजबूर कर रहा है. लेकिन बैंक अधिकारी ने उसे उसी की टोन में जवाब देते हुए चुप करवा दिया.

कन्नड़ पहले देश बाद में, बोला ग्राहक

बार बार बदतमीजी करने और क्षेत्रीय भाषा बोलने पर मजबूर करने के बाद महिला बैंक मैनेजर ने कहा कि ये भारत है और मैं हिंदी ही बोलूंगी. जिसके जवाब में ग्राहक ने कहा कि कर्नाटक सबसे पहले है और आपको कन्नड़ ही बोलनी पड़ेगी. बहरहाल काफी देर तक ये ड्रामा चलता रहा. जिसमें कन्नड़ और हिंदी को लेकर एक ही देश के लोग आपस में उलझ पड़े...शुरुआत कुछ ऐसे हुए... ग्राहक- एक मिनट रुको, यह कर्नाटक है.

यह भी पढ़ें: भाई खिड़की खोल लेते...एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब हुआ एसी तो ऐसे-ऐसे कमेंट करने लगे यूजर्स, वीडियो देख आ जाएगा पसीना

बैंक मैनेजर- आपने मुझे नौकरी नहीं दी.

ग्राहक- यह कर्नाटक है, मैडम.

बैंक मैनेजर- तो? यह भारत है.

ग्राहक- पहले कन्नड़, मैडम.

बैंक मैनेजर- मैं आपसे कन्नड़ नहीं बोलूंगी.

ग्राहक- तो आप कभी कन्नड़ में बात नहीं करेंगे?

बैंक मैनेजर- नहीं, मैं हिंदी बोलूंगी.

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस देश में ये चल क्या रहा है. एक और यूजर ने लिखा...साउथ वालों के साथ नॉर्थ में यही करना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये समझते क्या हैं खुद को.

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में कपल ने की ये गंदी हरकत, कैमरे में कैद हुआ सरेआम लिपलॉक का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: 15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके
15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके
ChatGPT Finds Lost Shoes: बंदे को 100 सलाम! ChatGPT से ढूंढी महाकाल मंदिर में खोई चप्पल
बंदे को 100 सलाम! ChatGPT से ढूंढी महाकाल मंदिर में खोई चप्पल
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Viral Video: अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन
अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget