एक्सप्लोरर

Video: रील बनाने के चक्कर में लग गया 40 लाख का घाटा, उसके बाद हुई एफआईआर, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

Viral Video: कुछ लड़के रील बनाने के चक्कर में अपनी दो थार को कच्छ के मुंद्रा तट पर गहरे पानी में उतार देते हैं. तेज ज्वार आने के कारण दोनों वाहन लहरों की चपेट में आ जाते हैं.

Trending Video: सोशल मीडिया पर रील बनाने के पीछे लोग पागल हैं. चाहे जान चली जाए, लेकिन रील बनाकर रहेंगे. ऐसे में कुछ लोग होते हैं जो पिता से मिली हुई कार को दोस्तों के साथ ले जाकर झूठा दिखावा करते हैं और हीरो बनते हैं. लेकिन अगर दिखावा झूठा हो तो हिरो गिरी जल्दी निकल जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ थार लेकर समुद्र घूमने आए कुछ लड़कों के साथ. ये लड़के लहरों का मजा लेने के लिए अपनी कार को समुद्र किनारे ले गए, लेकिन उनकी कार समुद्र की लहरों में फंस गई, जिससे उन्हें अच्छा खासा परेशान तो होना ही पड़ा इसके साथ उन पर एफआईआर भी हो गई. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

समुद्र में फंस गई थार

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के रील बनाने के चक्कर में अपनी दो थार को कच्छ के मुंद्रा तट पर गहरे पानी में उतार देते हैं. तेज ज्वार आने के कारण दोनों वाहन लहरों की चपेट में आ जाते हैं. इससे दोनों कारें बुरी तरह से पानी में फंस जाती है. आसपास के लोग लड़कों की मदद के लिए दौड़ते हैं, लेकिन फिर भी एक कार का इंजन फेल हो जाने के कारण वो पानी में बुरी तरह से फंस जाती है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और उन लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @priyarajputlive नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 96 हजार से ज्यादा बार देखा  जा चुका है, तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अति आत्मविश्वास के चक्कर में युवा वर्ग कई बार मूर्खता की सभी हदें लांघ जाते हैं. एक और यूजर ने लिखा...बह जाती थार तब समझ आता, यहां से निकलने के बाद फिर से हेकड़ी दिखाएंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आवश्यक कार्यवाही होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Video: छोटा बाहुबली! लड़के ने दांत से उठा लिया सीमेंट का कट्टा, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget