एक्सप्लोरर

Video: "इस जन्म में तो माफ नहीं कर पाएंगे" लड़की ने बनाई बटर चिकन आइसक्रीम तो भड़के यूजर्स, वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सबसे पहले चिकन को अच्छे से मैरिनेट करती है. वह चिकन में मसाले डालकर उसे तैयार करती है ताकि उसका स्वाद बना रहे.

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है. कभी कोई अजीब फूड कॉम्बिनेशन ट्रेंड करने लगता है तो कभी कोई अनोखी रेसिपी इंटरनेट पर छा जाती है. खाने के शौकीन लोग अक्सर नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं, लेकिन कई बार ये एक्सपेरिमेंट इतने अजीब होते हैं कि लोग देखकर ही चौंक जाते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ने मशहूर डिश बटर चिकन को एक बिल्कुल अलग अंदाज में पेश कर दिया.

लड़की ने बनाई बटर चिकन आइसक्रीम

आमतौर पर बटर चिकन को रोटी, नान या चावल के साथ खाया जाता है, लेकिन इस लड़की ने इसे मिठाई की तरह बदल दिया. उसने बटर चिकन से आइसक्रीम बना दी. जी हां, यह सुनकर जितना अजीब लगता है, वीडियो देखकर लोग उससे भी ज्यादा हैरान हो रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है और लोग इस अनोखी रेसिपी पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Juliette Moreno (@itsmejuliette)

चिकन को किया मैरिनेट फिर मिला दिया दूध

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सबसे पहले चिकन को अच्छे से मैरिनेट करती है. वह चिकन में मसाले डालकर उसे तैयार करती है ताकि उसका स्वाद बना रहे. इसके बाद वह इसमें दूध मिलाती है. आमतौर पर दूध का इस्तेमाल आइसक्रीम बनाने में किया जाता है, लेकिन चिकन के साथ इसका यह प्रयोग देखकर लोग हैरान रह गए.

मैरिनेटेड चिकन को ग्राइंडर में डाल पीसा

अगले स्टेप में वह इस पूरे मिश्रण को ग्राइंडर में डाल देती है. चिकन, मसाले और दूध को मिलाकर वह इसे अच्छी तरह पीस देती है, जिससे यह एक गाढ़े पेस्ट की तरह बन जाता है. यही वह पल है जहां से लोगों को समझ आने लगता है कि वह कुछ बिल्कुल अलग बनाने वाली है.

फ्रीज किया मटेरियल और फिर तैयार हुई बटर चिकन आइसक्रीम

इसके बाद लड़की इस मिश्रण को एक कंटेनर में डालकर फ्रीजर में रख देती है. कुछ समय बाद जब यह जम जाता है तो वह इसे बाहर निकालती है. अब यह मिश्रण बिल्कुल आइसक्रीम जैसा सख्त हो चुका होता है. फिर वह इसे आइसक्रीम स्कूप से निकालती है और एक कोन में भर देती है. बिल्कुल वैसे ही जैसे आमतौर पर वनीला या चॉकलेट आइसक्रीम परोसी जाती है.

यह भी पढ़ें: वर्ल्डकप की जीत के बाद वायरल हो गए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड के साथ 1-2 नहीं ढेरों वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, इस जन्म में तो माफ नहीं कर पाएंगे

वीडियो को  itsmejuliette नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अरे बहन तू तो कयामत लाकर मानेगी. एक और यूजर ने लिखा...ये देखने से पहले मेरी आंखें क्यों नहीं फूट गईं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस जन्म में तो मैं इस महिला को माफ करने से रहा.

यह भी पढ़ें: मुझे भूल गए क्या? एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज को भूले रिंकू सिंह तो सांसद साहिबा ने यूं दिलाया याद, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
29 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने पढ़ी नमाज, एवरेस्ट फतह का वीडियो वायरल
29 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने पढ़ी नमाज, एवरेस्ट फतह का वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget