एक्सप्लोरर

सड़क पर मौत बनकर टूटा सांड! अधेड़ को सींग से उछाला फिर बुरी तरह घसीटा, कमजोर दिल वाले दूर रहें

Viral Video: सांड बेकाबू होकर अधेड़ शख्स पर टूट पड़ता है. न कोई चेतावनी, न कोई मौका. सीधे जानलेवा हमला. वीडियो इंटरनेट पर लोगों की आत्माओं पर प्रहार कर रहा है.

सड़क पर खड़ी एक स्कूटी, पास में टिका एक अधेड़ शख्स और सामने से धीरे-धीरे आता एक सांड. सब कुछ आम लग रहा था, लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने हर देखने वाले की रूह तक कांप दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक सीसीटीवी फुटेज लोगों को हैरानी और डर दोनों में डाल रहा है. वीडियो इतना खौफनाक है कि जैसे ही शुरू होता है, सांड बेकाबू होकर अधेड़ शख्स पर टूट पड़ता है. न कोई चेतावनी, न कोई मौका. सीधे जानलेवा हमला. वीडियो इंटरनेट पर लोगों की आत्माओं पर प्रहार कर रहा है. आप भी देखकर सिहर उठेंगे. कमजोर दिल वाले ना देखें.

शख्स पर मौत बनकर टूटा सांड

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र का शख्स स्कूटी के पास खड़ा है, शायद किसी का इंतजार कर रहा है. तभी अचानक से एक बेकाबू सांड आता है और बिना कोई उकसावे के उस शख्स पर हमला कर देता है. सांड अपने नुकीले सींगों से उसे जोरदार टक्कर मारता है जिससे वह आदमी सीधे हवा में उछलकर सड़क पर गिरता है. इसके बाद सांड वहीं नहीं रुकता, वह घायल शख्स को बार-बार घसीटता है, धकेलता है और सींग से उठाकर फिर पटखनी देता है.

ये सब कुछ इतने बेहद दर्दनाक और हिंसक अंदाज में होता है कि आस-पास खड़े लोग भी सन्न रह जाते हैं. गली के कुछ कुत्ते और कुछ महिलाएं आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन सांड इतने आक्रोश में होता है कि एक महिला को भी वह जोर का धक्का देकर गिरा देता है.

फिर ऐसे बचाई जान

पूरे इलाके में चीख-पुकार मच जाती है, लेकिन कोई भी सांड के सामने जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. कुछ सेकंड बाद एक शख्स हाथ में लठ लेकर दौड़ता है और साहस दिखाते हुए सांड की तरफ लपकता है. कई प्रयासों के बाद वह किसी तरह उस सांड को वहां से भगाता है और घायल अधेड़ की जान बचाई जाती है. वीडियो के अंत में लोग घायल शख्स को उठाकर किनारे ले जाते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग नगर निगम और स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं, कि आखिर आवारा सांडों पर लगाम कब लगेगी?

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस...तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

यूजर्स की कांप उठी रूह

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इनके आतंक पर कब लगाम लगेगी. एक और यूजर ने लिखा...बेचारा शख्स, बगैर गलती के कूटा गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...लठ लेकर आने वाले शख्स की हिम्मत को सलाम.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर...मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज रात दिखेगा 'स्ट्रॉबेरी मून', बिना दूरबीन के देखें आसमान का सबसे खूबसूरत नजारा- यूजर्स में भारी उत्साह
आज रात दिखेगा 'स्ट्रॉबेरी मून', बिना दूरबीन के देखें आसमान का सबसे खूबसूरत नजारा- यूजर्स में भारी उत्साह
हैवानियत की सारी हदें पार! बेबस कुत्ते के गले में ईंट बांधकर नदी में फेंका, VIDEO देख कांप उठेंगे
हैवानियत की सारी हदें पार! बेबस कुत्ते के गले में ईंट बांधकर नदी में फेंका, VIDEO देख कांप उठेंगे
Viral video: 'डरता कौन है मैं?'...18 हजार फीट से कूदे हरियाणवी ताऊ, VIDEO देख लोग हैरान
'डरता कौन है मैं?'...18 हजार फीट से कूदे हरियाणवी ताऊ, VIDEO देख लोग हैरान
Video: 'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स

वीडियोज

Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?
PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी
Dead Body Sweating: क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
Embed widget