एक्सप्लोरर

ये खतरनाक बच्चे किसके हैं? रस्सी की तरह पकड़ा खतरनाक दरिंदा, हैरान रह गए लोग; वीडियो वायरल

ये हैरतअंगेज नजारा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है और अब पूरे देश का ध्यान खींच रहा है. बताया जा रहा है कि अजगर को इसी तरह से एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर कराया गया.

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे और लोग एक विशालकाय अजगर को ऐसे पकड़कर सड़क पर घसीटते दिखते हैं जैसे वो कोई भारी रस्सी हो या फिर टूटे पाइप की नली. ना डर, ना घबराहट, ना चीख-पुकार. उल्टा बच्चों के चेहरे पर तो ऐसा भाव है जैसे उन्होंने कोई कारनामा कर दिखाया हो. ये हैरतअंगेज नजारा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है और अब पूरे देश का ध्यान खींच रहा है. बताया जा रहा है कि अजगर को इसी तरह से एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर कराया गया.

जिंदा अजगर को रस्सी की तरह पकड़ ले गए गांव के बच्चे

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से सामने आए इस वीडियो में कुछ बच्चों और स्थानीय लोगों को एक विशालकाय अजगर को सड़क पर खींचते हुए देखा जा सकता है. ये अजगर किसी भारी रस्सी की तरह घसीटा जा रहा है और सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि अजगर अब भी जिंदा है और हिलता-डुलता नजर आ रहा है. बावजूद इसके न बच्चों के चेहरे पर कोई खौफ नजर आता है और न ही भीड़ में किसी तरह की घबराहट दिखाई देती है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना बुलंदशहर के एक गांव की है. जहां खेतों में काम कर रहे लोगों को ये अजगर दिखाई दिया. लोगों ने जब इसे पकड़ने की कोशिश की तो यह किसी पेड़ के नीचे छिप गया. लेकिन थोड़ी ही देर में बच्चों और युवाओं की टोली ने इसे पकड़ निकाला और फिर सड़कों पर ले जाने लगे.

जिंदा अजगर का दबोचा मुंह

बच्चे अजगर की पूंछ पकड़कर उसे घसीट रहे हैं. कोई उसका सिर पकड़ने की कोशिश करता है, कोई शरीर के हिस्से को उठाकर चलने लगता है. आसपास खड़े लोग इस पूरे नजारे को देख रहे हैं, हंस रहे हैं और कुछ मोबाइल कैमरे में रिकॉर्डिंग कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि अजगर की लंबाई काफी अधिक है और ये किसी खेत या झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आया होगा.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....मेरा देश बदल रहा है, बच्चा बच्चा अजगर पकड़ रहा है. एक और यूजर ने लिखा...बड़े खतरनाक बच्चे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....यह अजगर कभी वापस नहीं आएगा अब.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget