एक्सप्लोरर

अब कभी खड़ा नहीं होगा बाइक पर, चलती मोटरसाइकिल पर स्टंट कर रहे लड़के की टूटी कमर, देखें वीडियो

तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट कर रहा लड़का खड़े होने की कोशिश में बुरी तरह से अपनी कमर के बल गिर पड़ता है और बाइक सड़क किनारे जंगल में जा घुसती है.

Trending Video: सोशल मीडिया पर ज्यादातर रील और पोस्ट आपको स्टंट की मिल जाएगी. इन्हीं रील से इंस्पायर होकर जवान लड़के भी स्टंट करने का सोचते हैं और वायरल होने की अपनी भूख को शांत करने की कोशिश करने लगते हैं. नतीजा ऐसा होता है कि न तो किसी को मुंह दिखाने लायक रहते हैं और न ही खड़े होने लायक. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इसी का जीता जागता उदाहरण है, जहां एक शख्स को बाइक पर स्टंट करना उस वक्त भारी पड़ गया जब चलती बाइक से उसका पैर फिसला और वो हादसे का शिकार हो गया.

चलती बाइक पर खड़ा हो स्टंट कर रहा था लड़का

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कम उम्र का लड़का बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो बनवा रहा है. आगे आगे उसके दोस्त बाइक पर उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं और पीछे लड़का तेज रफ्तार बाइक पर खड़ा होकर स्टंट करने की कोशिश कर रहा है. जैसे ही लड़का चलती बाइक पर खड़ा होने लगता है बाइक डगमगाने लगती है, लेकिन सामने लगा कैमरा देखकर लड़का हार नहीं मानता और खुद को रोकने के बजाए बाइक पर खड़ा हो जाता है. इसके बाद जो होता है उसके बाद न तो यह लड़का कभी बाइक पर खड़ा होगा और न ही स्टंट करने की सोचेगा.

View this post on Instagram
 
A post shared by Araria Rangbaj (@arariya_wala_0863)

यह भी पढ़ें: स्वाद के साथ सेहत भी! शख्स ने बासी रोटी से बना डाली स्वादिष्ट मैगी, वीडियो देख मुंह मे आ जाएगा पानी

पैर फिसला और बदल गया माहौल

तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट कर रहा लड़का खड़े होने की कोशिश में बुरी तरह से अपनी कमर के बल गिर पड़ता है और बाइक सड़क किनारे जंगल में जा घुसती है. जिस तरह से लड़का गिरता है उससे साफ दिख रहा है कि उसकी कमर में भयानक चोट लगी है और अब उसे स्टंट फोबिया होने वाला है. चलती बाइक पर स्टंट करना उसे इतना भारी पड़ा कि इसकी कीमत उसे अपनी कमर तुड़वाकर चुकानी पड़ी. वीडियो के बैकग्राउंड में माहौल बदलने वाला गाना चल रहा है, लगता है अब पक्का लड़के का माहौल बदल गया होगा.

यह भी पढ़ें: खिड़की से झांकते हुए दुल्हन ने अपने दूल्हे को किया ऐसा इशारा, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप

भाई ने तो माहौल बदल दिया

वीडियो को Araria Rangbaj नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ऐसे लोगों को तो जंगल में छोड़ देना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...इनके मां बाप की गलती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....स्टंट के चक्कर में जान चली जाएगी, संभलकर.

यह भी पढ़ें: चालान काटने के लिए पुलिस ने रोकी लेम्बोर्गिनी, कुछ नहीं मिला तो कार के साथ किया शो ऑफ, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: ये सच्चाई की जीत है...अभिजीत दीपके ने इस अंदाज में मनाया इस्तीफे का जश्न, झूम उठा सोशल मीडिया
ये सच्चाई की जीत है...अभिजीत दीपके ने इस अंदाज में मनाया इस्तीफे का जश्न, झूम उठा सोशल मीडिया
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम

Embed widget