एक्सप्लोरर

रील के चक्कर में ट्रेन के आगे लेट गया 15 साल का लड़का, भरभराते हुए निकली ट्रेन और फिर...देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक 15 साल का लड़का तेज रफ्तार ट्रेन को खुद पर से गुजार लेता है और उसका साथी इस जानलेवा स्टंट को कैमरे में कैद भी कर लेता है.

Trending Video: फेमस होने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते. रील पर लाइक और व्यूज पाने के लिए खुद की और दूसरों की जान से खेलना तो आजकल आम बात हो गई है. लेकिन कुछ लोग हैं जो कई बार ऐसी हरकतें कर जाते हैं जिसे देखकर लोगों का कलेजा मुंह तक आ जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को तब चौंका दिया, जब एक 15 साल के लड़के ने रील बनाने के लिए ऐसा जानलेवा कदम उठाया कि कोई इसे कॉपी करना तो दूर इसके बारे में सपने में भी नहीं सोचेगा. इस तरह का स्टंट सामने आने के बाद अब लोग इस लड़के पर लीगल एक्शन का सुझाव दे रहे हैं.

लड़के ने रेलवे ट्रैक पर किया जानलेवा स्टंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपके हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं और यह वीडियो आपको विचलित कर सकता है. वीडियो में एक लड़का जिसकी उम्र करीब 15 साल है, रेलवे ट्रैक के पास खड़ा है. जिसके बाद वो अचानक रेलवे ट्रैक पर जाकर बीचोंबीच लेट जाता है. यहां तक आपको शायद सबकुछ ठीक लगे, लेकिन वीडियो देखकर आपके होश उस वक्त फाख्ता हो जाएंगे जब पटरी पर तेज रफ्तार ट्रेन आती है और उस लड़के के ऊपर से भरभराते हुए गुजर जाती है. लड़का खामोशी से ट्रेन गुजरने तक ट्रैक पर ही लेटा रहता है और उसका साथी वहां खड़ा इस सारे सीन को कैमरे में कैद करते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग करता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepak Raj (@mr_deepak_raj_135dk)

बिहार का बताया जा रहा वीडियो

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ लोगों के बीच सनसनी फैल गई. वीडियो कहां का है, इसकी तो पुष्टि नहीं हुई है लेकिन लोगों का कहना है कि वीडियो बिहार का है. इस तरह से जान को जोखिम में डालकर वीडियो बनाते हुए इस लड़के को देख यूजर्स में बेइंतहा गुस्सा है तो वहीं कुछ लोग इसे जिगरे वाला काम बताते हुए बिहारी लोगों की तारीफ के पुल बांध रहे हैं. हालांकि, इस तरह के स्टंट किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है.

यह भी पढ़ें: बेहद ग्लैमरस है साध्वी हर्षा! नहीं देखा होगा उनका ये अंदाज, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...लगता है यमराज के साथ रोज नाश्ता करता है भाई. एक और यूजर ने लिखा...अजीब पागलपन है, परिवार वालों का क्या होगा? ऐसे लोगों को ये भी नहीं ख्याल. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....एक बिहारी सौ पे भारी, ऐसा तो बस बिहारी ही कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: खैनी रगड़ी, फांक मारी और लिखने लगा एग्जाम! परीक्षा हॉल में तंबाकू खाते छात्र का वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget